Sad News: बॉलीवुड से फिर आई दुखद खबर, गायक अरिजीत सिंह की मां का कोरोना से निधन
नई दिल्ली, 20 मई। बॉलीवुड से फिर दुखद खबर आई है, मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह की मां का आज निधन हो गया, वो बीते कुछ दिनों से कोलकाता के अस्पताल में भर्ती थीं। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया था, जहां से वो वापस घर नहीं लौटीं। वो कुछ दिनों से ECMO पर थीं लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और आज उन्होंने सुबह 11 बजे दुनिया को अलविदा कह दिया।
Recommended Video

गायक अरिजीत सिंह की मां का कोरोना से निधन
बता दें कि 6 मई को अभिनेत्री स्वास्तिका ने सिंगर की मां के लिए ब्लड डोनर की मांग की थी। 'दिल बेचारा' फेम एक्ट्रेस स्वास्तिका मुखर्जी ने ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि 'गायक अरिजीत सिंह की मां की तबीयत खराब है और उन्हें A- ब्लड की जरूरत है। ब्लड डोनर पुरुष ही होना चाहिए, उनकी मां कोलकाता के AMRI, ढाकुरिया अस्पताल में भर्ती हैं। ' सिंगर की मां के निधन से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर है।

बॉलीवुड के नामचीन गायक हैं अरिजीत सिंह
व्रक फ्रंट की बात करें तो सिंगर अरिजीत सिंह को आज बॉलीवुड के नामचीन सिंगर्स के रूप में जाना जाता है। हालांकि उनकी जर्नी आसान नहीं रही है। उनके संघर्ष में उनकी मां का अभिन्न योगदान रहा है। रियलिटी शो 'फेम गुरुकुल' से लाइम लाइट में आने वाले सिंगर अरिजीत सिंह को पहचान मिली फिल्म 'आशिकी 2' के गाने से।

नेशनल अवॉर्ड विजेता
इसके बाद इन्होंने पलटकर पीछे नहीं देखा। ए दिल मुश्किल, कबीरा, सुनो ना संगमरमर, मस्त मगन, हमदर्द जैसे गीतों से लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाले अरिजीत सिंह नेशनल अवॉर्ड भी जीत चुके हैं।

जारी है कोरोना का तांडव
मालूम हो कि कोरोना का कहर देश में जारी है, हालांकि पिछले दिनों के मुकाबले केस में कमी आई है। गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में बीते 24 घंटों में देश में 2,76,070 नए कोरोना के केस सामने आए हैं और 3,874 लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद देश में पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,57,72,400 हो गई और कुल मौतों का आंकड़ा 2,87,122 पहुंच गया है।, देश में एक्टिव केस 31,29,878 हैं, जबकि 2,23,55,440 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि देश में अब तक 18,70,09,792 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लग चुकी है।
-
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
'Dhurandhar' के दोनों पार्ट्स ने मिलकर पार किया 3000 Cr. का आंकड़ा, तोड़ दिए कई रिकॉर्ड्स, जानें कुल कमाई -
Akshay Kumar के बेटे आरव को क्यों विद्या बालन से लगता था डर? 19 साल बाद खुला ये बड़ा राज -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Tribute: आशा भोसले के निधन पर Brett Lee का इमोशनल मैसेज, ‘You're The One For Me’ फिर चर्चा में -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications