AP ECET 2018: घोषित हुआ रिजल्ट, sche.ap.gov.in से करें डाउनलोड
आंध्र प्रदेश इंजीनियरिंग कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (AP ECET) का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट आंध्र प्रदेश स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन (AP SCHE) की वेबसाइट sche.ap.gov.in पर जारी किया गया है।
हैदराबाद। आंध्र प्रदेश इंजीनियरिंग कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (AP ECET) का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट आंध्र प्रदेश स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन (AP SCHE) की वेबसाइट sche.ap.gov.in पर जारी किया गया है।

हर साल परीक्षा का आयोजन जवाहरलाल नेहरू टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (JNTU) कराता है। इस साल परीक्षा 3 मई को विभिन्न सेंटरों में आयोजित कराई गई थी। उम्मीदवार इस तरह से अपना रिजल्ट देखें-
* काउंसिल कि वेबसाइट sche.ap.gov.in पर जाएं।
* AP ECET - 18 के लिंक पर क्लिक करें।
* अलग टैब खुलेगा। इसमें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या एडमिट कार्ड नंबर डालकर सबमिट करें।
* रिजल्ट देखने के बाद उसे डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकलवा लें।
हर साल आंध्र प्रदेश के प्राइवेट कॉलेज और यूनिवर्सिटीज में इंजीनियरिंग कोर्स में दाखिले के लिए APECET का आयोजन कराया जाता है।
ये भी पढ़ें: CBSE Board Results: रिजल्ट जारी होने से पहले पढ़िये पूरी जानकारी












Click it and Unblock the Notifications