AP, Bihar LS Chunav Result 2024: सत्ता की लड़ाई में आई कांग्रेस! क्या नीतीश और नायडू से बनेगी बात?
Bihar, AP Lok Sabha Chunav Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों पर आज यानी मंगलवार को सभी राजनीतिक दल टकटकी लगाए बैठे हैं। मतदानों की गिनती जारी है। किसकी सरकार सत्ता में आएगी इसका फैसला जल्द ही हो जाएगा। चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों पर गौर करें तो, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। वहीं, कांग्रेस नेतृत्व वाला विपक्षी गठबंधन भी लगातार टक्कर दे रहा है।
इस बीच, बिहार और आंध्र प्रदेश में सियासी पारा लगातार गरमा गया है। बिहार की 40 सीटों में नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) - जदयू) 14 पर लीड कर रही है। वहीं, आंध्र प्रदेश की 25 सीटों में तेलुगु देशम(टीडीपी) 16 पर बढ़त बनाए हुए है। ऐसे में सियासी गलियारों में चर्चा शुरु हो चुकी है कि शुरुआती रुझानों को देखते हुए कांग्रेस सत्ता में आने के लिए नीतीश और टीडीपी को ऑफर दे सकती है। हालांकि, इसपर अभी दावें नहीं किए जा सकते हैं। क्या है दोनों राज्यों में मतों की संख्या ?

बिहार - 40 सीट
- जनता दल (यूनाइटेड) - जदयू) - 14
- भारतीय जनता पार्टी - बीजेपी - 11
- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस - 1
आंध्र प्रदेश -25 सीट
- तेलुगु देशम(टीडीपी) -16
- युवजन श्रमिक रायथु कांग्रेस पार्टी(वाईएसआरसीपी)- 4
- भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी)- 3
- जनसेना पार्टी (जेएनपी)- 2
ये भी पढ़ें- Lok Sabha Chunav Result 2024: अधर में लटकी BJP, अकेले दम पर सरकार बनाना मुश्किल, किंगमेकर की भूमिका में दो दल
क्यों है बिहार और आंध्रा से बात करने की जरूरत?
आपको बता दें कि लोकसभा की कुल 543 सीटें हैं। लेकिन, किसी भी पार्टी या गठबंधन को लोकसभा में बहुमत साबित करने के लिए कम से कम 272 सीटों की जरूरत है। अगर, कोई एकल पार्टी 272 सीटें हासिल नहीं कर पाती है, तो वह अन्य दलों के साथ गठबंधन बनाकर सरकार बना सकती है।












Click it and Unblock the Notifications