Lok Sabha Chunav Result 2024: अधर में लटकी BJP, अकेले दम पर सरकार बनाना मुश्किल, किंगमेकर की भूमिका में दो दल

Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों की तस्वीर अब से कुछ देर में साफ हो जाएगी। केंद्र में किसकी सरकार बनेगी इसका आज फैसला हो जाएगा। देश की 542 सीटों की काउंटिंग जारी है। शुरुआती रुझान में बीजेपी नीत गठबंधन NDA 295 सीटों पर आगे चल रहा है, जबकि विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. 229 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

बहुमत के लिए 272 सीटों का जादुई आंकड़ा पार करना है। अब तक के सामने आए आंकड़ों की बात करें तो भाजपा 242 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं, लेकिन यहां जो सबसे गौर करने वाली बात यह है कि बिहार और आंध्र प्रदेश में एनडीए गठबंधन के दल बीजेपी से ज्यादा असरदार साबित हो रही है।

Lok Sabha Election Result

किंग मेकर की भूमिका में दो पार्टियां

पिछले दो चुनाव 2014 और 2019 में बीजेपी ने अकेले अपने दम पर बहुमत हासिल किया था, लेकिन अगर इस बार बहुमत के आंकड़ों से भाजपा दूर नजर आ रही है। ऐसे में बिहार और आंध्रा के दो दल केंद्र की सरकार बनाने में किंगमेकर की भूमिका में नजर आ सकते हैं।

बिहार में नीतीश कुमार का डंका

सबसे पहले बात बिहार की करें तो लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन के तहत सीट शेयरिंग में बीजेपी 17 सीटों पर और जेडीयू ने 16 सीटों पर चुनाव है। वहीं चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (आर) को पांच सीट और जीतन राम मांझी की हम और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी को एक-एक सीट पर हैं।

वहीं रुझानों की बात करें तो जेडीयू 15 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि भाजपा 12 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। ऐसे ही लोक जनशक्ति पार्टी (आर) सभी 5 सीटों पर आगे हैं। हम एक सीट पर बढ़त के साथ आगे है।

आंध्रा में टीडीपी का जलवा

वहीं आंध्रा प्रदेश में भी बीजेपी के सहयोगी दल टीडीपी असरदार साबित हो रहा है। कुल 25 सीटों में से तेलुगु देशम पार्टी 16 सीटों पर बढ़त के साथ आगे है, जबकि बीजेपी 3 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं जनसेना 2 सीटों पर आगे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+