शेड्यूल से दो महीने पहले काम पर लौटीं अनुष्का शर्मा, लोगों ने लगाई सवालों की झड़ी

बेटी के जन्म के बाद शेड्यूल से 2 महीने पहले काम पर लौटीं अनुष्का शर्मा, सोशल मीडिया पर लोगों ने लगाई सवालों की झड़ी

मुंबई। जनवरी में बेटी को जन्म देने के बाद अनुष्का शर्मा काम पर लौट आई हैं। बुधवार को अनुष्का एक विज्ञापन की शूटिंग के लिए सेट पर पहुंचीं। शूटिंग के लिए जाते हुए उनकी तस्वीरें मानव मंगलानी ने इंस्टा पर शेयर की है। जिसमें अनुष्का मास्क पहने हुए जींस और टीशर्ट में जा रही हैं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी काफी चर्चा है। कई लोग उनसे बच्ची को लेकर सवाल कर रहे हैं तो कई लोग फिटनेस को लेकर तारीफ कर रहे हैं।

अनुष्का ने मई में काम पर लौटने की कही थी बात

अनुष्का ने मई में काम पर लौटने की कही थी बात

अनुष्का शर्मा के काम पर लौटने को लेकर इसलिए भी लोग हैरत जता रहे हैं क्योंकि उन्होंने खुद कहा था कि वो मई से शूटिंग फिर शुरू करेंगी। वो अपने शेड्यूल से 2 महीने पहले काम पर लौट आई हैं तो जाहिर है कि सोशल मीडिया पर उनसे लोग सवाल पूछेंगे ही। ऐसे यूजर्स ने उनको बच्ची को संभालने की सलाह दी है तो ये भी पूछा है कि इतनी जल्दी उन्होंने फिटनेस कैसे हासिल की है।

जनवरी में दिया बेटी को जन्म

जनवरी में दिया बेटी को जन्म

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली 11 जनवरी को माता-पिता बने थे। अनुष्का ने 11 मार्च को बेटी वामिका को जन्म दिया था। इसके बाद से अनुष्का बेटी को ही संभाल रही थीं। अब अनुष्का शर्मा काम की ओर भी लौट गई हैं। जानकारी के मुताबिक, अभी ज्यादा काम वो नहीं करेंगी। एक विज्ञापन की शूटिंग वो निपटा रही हैं, जो दो तीन दिन में पूरी हो जाएगी।

 क्या फिल्मों की शूटिंग भी शुरू करेंगी अनुष्का!

क्या फिल्मों की शूटिंग भी शुरू करेंगी अनुष्का!

अनुष्का शर्मा बीते कुछ समय से फिल्मों से दूर हैं। शाहरुख खान के साथ आनंद एल राय की फिल्म 'जीरो' में वो आखिरी बार दिखी थीं। इसके बाद वो एक्टिंग से दूर हैं। अब माना जा रहा है कि वो वह जल्द ही फिल्मों की शूटिंग भी शुरू कर सकती हैं। हालांकि अनुष्का ने अभी तक अपनी अगली फिल्म की घोषणा नहीं की है। हालांकि माना जा रहा है कि अनुष्का जल्द ही अपनी नई फिल्म का ऐलान कर सकती हैं।

कोरोना पॉजिटिव आने के बाद होम क्वारंटीन फातिमा सना शेख को अनिल कपूर ने भेजा कुछ ऐसा खास, बोलीं- आप ही हो बेस्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+