कोरोना पॉजिटिव आने के बाद होम क्वारंटीन फातिमा सना शेख को अनिल कपूर ने भेजा कुछ ऐसा खास, बोलीं- आप ही हो बेस्ट
कोरोना पॉजिटिव हुईं फातिमा सना तो अनिल कपूर ने उनको भेजा घर का खाना
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख को कोरोना हो गया है। सोमवार को उन्होंने बताया था कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और वो होम क्वारंटीन में हैं। फातिमा सना के होम क्वारंटीन होने के बाद अनिल कपूर ने उनका कुछ खास तरह से ख्याल रखा है। फातिमा की कोरोना रिपोर्ट आने के बाद अनिल कपूर ने उनको घर का बना हुआ खाना भेजा है। फातिमा ने सोशल मीडिया पर इसके लिए उनको धन्यवाद कहा है।

फातिमा बोलीं- थैंक्यू अनिल कपूर सर
फातिमा सना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर खाने की एक तस्वीर लगाई है। इसके साथ उन्होंने लिखा है- अनिल कपूर आप सबसे बेस्ट हो। घर के इस शानदार, स्वादिष्ट खाने के लिए आपका बहुत शुक्रिया। तस्वीर में दिख रहा है कि अनिल ने कई डिशेज फातिमा को भिजवाई हैं ताकि कम से कम आइसोलेशन में उनको अच्छा खाना मिलता रहे।
Recommended Video

अनिल और फातिमा साथ में कर रहे हैं फिल्म
अनिल कपूर और फातिमा सना शेख एक फिल्म में साथ काम कर रहे हैं। फिल्म का नाम अभी सामने नहीं आया है। हाल ही में शूटिंग के दौरान ही राजस्थान के नारलाई रावले में फातिमा ने अपना जन्मदिन मनाया था। इस दौरान अनिल कपूर उनके साथ ही दिखे थे। अनिल और फातिमा की तस्वीरें भी सामने आई थीं। इसके बाद लगातार फातिमा अपने काम में व्यस्त थीं कि उनको कोरोना हो गया।

कई फिल्म सितारों को हो चुका है कोरोना
दंगल गर्ल के नाम से मशहूर फातिमा सना कोरोना से संक्रमित होने वाली कोई पहली एक्ट्रेस नहीं है। हाल के दिनों में कोरोना ने लगातार फिल्मी सितारों को अपने चंगुल में लिया है। मनोज वाजपेयी, संजयलीला भंसाली, आमिर खान, रणबीर कपूर, कार्तिक आर्यन जैसे बड़े नाम कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। जिनमें कुछ अभी भी आइसोलेशन में हैं।












Click it and Unblock the Notifications