अमिताभ बच्चन ने अनुष्का शर्मा को भेजी जन्मदिन की बधाई, एक्ट्रेस ने नहीं दिया जवाब तो ट्विटर पर पूछा

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने कल अपना 30वीं जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। बॉलीवुड के सभी बड़े सितारों ने अनुष्का को उनके जन्मदिन की बधाई दी। ऐसे में बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन कैसे पीछे रहते।

Anushka Sharma, Amitabh Bachchan

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने कल अपना 30वीं जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। बॉलीवुड के सभी बड़े सितारों ने अनुष्का को उनके जन्मदिन की बधाई दी। ऐसे में बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन कैसे पीछे रहते। बिग बी ने भी अनुष्का को एसएमएस भेज कर बधाई दी, लेकिन अनुष्का ने उनके मैसेज का जवाब ही नहीं दिया। अब अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर अनुष्का को दोबारा से बर्थडे विश कर बताया कि उन्होंने उनके मैसेज का जवाब नहीं दिया।

अमिताभ की बधाई का अनुष्का ने नहीं दिया कोई जवाब

अमिताभ की बधाई का अनुष्का ने नहीं दिया कोई जवाब

अनुष्का शर्मा के जन्मदिन पर महानायक अमिताभ बच्चन ने उन्हें एसएमएस भेजकर बधाई दी। बिग बी उनके जवाब का इंतजार कर रहे थे, लेकिन अनुष्का ने कोई रिप्लाई नहीं किया। इसके बाद अमिताभ ने अपने पुराने साथी ट्विटर का सहारा लिया। उन्होंने सोशल मीडिया साइट पर लिखा, 'अनुष्का... मैं अमिताभ बच्चन। तुम्हें 1 मई को एसएमएस के दरिये बधाई दी थी लेकिन कोई जवाब नहीं आया। देखा तो उन्होंने कहा कि तुमने अपना नंबर बदल लिया है।'

बिग बी ने लिखा, 'फिर से भेज रहा हूं बधाई'

बिग बी ने लिखा, 'फिर से भेज रहा हूं बधाई'

अमिताभ बच्चन ने आगे लिखा, 'तुम्हें फिर से बधाई और प्यार भेज रहा हूं। कल रात आईपीएल के मैच में तुम बेहद खूबसूरत लग रही थी।' आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा ने अपना 30वां जन्मदिन पति विराट कोहली के साथ बेंगलुरू में मनाया। विराट का 1 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल का मैच था। रात को पति के साथ जन्मदिन मनाने के बाद वो चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच देखने भी गई थीं। विराट ने मुंबई इंडियंस को हराकर पत्नी अनुष्का को जीत का तोहफा दिया।

एसएमएस का नहीं, लेकिन ट्वीट का अनुष्का ने दिया तुरंत जवाब

एसएमएस का नहीं, लेकिन ट्वीट का अनुष्का ने दिया तुरंत जवाब

वैसे भले ही अनुष्का ने अमिताभ बच्चन के मैसेज का कोई जवाब नहीं दिया हो, लेकिन ट्विटर पर अनुष्का ने फौरन रिप्लाई किया। अनुष्का ने लिखा, 'मेरा जन्मदिन याद रखने और बधाई देने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया सर। ट्वीट के साथ आपके एसएमएस का भी जवाब दे रही हूं।' फिल्मों की बात करें तो अनुष्का जल्द ही राजकुमार हीरानी की फिल्म 'संजू' में रणबीर कपूर के साथ दिखेंगी। इसके बाद वरुण धवन के साथ 'सुई-धागा' और शाहरुख खान के साथ 'जीरो' फिल्म में नजर आएंगी।

ये भी पढ़ें: दलाई लामा से प्रेरित अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर किया ऐलान, पशुओं के लिए बनाएंगी घर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+