दलाई लामा से प्रेरित अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर किया ऐलान, पशुओं के लिए बनाएंगी घर

नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक अनुष्का शर्मा आज 31 बरस की हो गई हैं। आम तौर पर लोगों को जन्मदिन पर तोहफा मिलता है लेकिन इस बार अनुष्का ने ही लोगों को एक बढ़िया सा तोहफा दे दिया है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की लविंग वाइफ ने आज अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए एक बड़ा ऐलान किया है।

अनुष्का अब जानवरों के संरक्षण के लिए घर बनाने जा रही हैं

अनुष्का अब जानवरों के संरक्षण के लिए घर बनाने जा रही हैं

अनुष्का अब जानवरों के संरक्षण के लिए घर बनाने जा रही हैं, अभिनेत्री ने एक पोस्ट शेयर करते हुए पशुओं के हक की बात की है और उन्होंने बताया है कि वह मुंबई की बाहरी तरफ जानवरों के लिए घर बनाने वाली हैं। अपनी पोस्ट में अनुष्का ने लिखा है कि हम खुशकिस्मत हैं कि ऊपरवाले ने हमें इंसान बनाया है, हम बोल सकते हैं, अपने हक के लिए लड़ सकते हैं लेकिन जानवरों का क्या, उन्हें आज समाज में बहुत गलत ढंग से ट्रीट किया जा रहा है।

मैं जानवरों के रहने के लिए एक सेल्टर बनाऊंगी...

मैं जानवरों के रहने के लिए एक सेल्टर बनाऊंगी...

जो कि गलत है, इसलिए हमें जरूरत है कि हम इंसान के तौर पर उनके लिए खड़े हों और उनके प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें, इसलिए मैंने एक फैसला किया है कि अब मैं मुंबई के बाहरी इलाके में जानवरों के रहने के लिए एक सेल्टर बनाऊंगी।

दलाई लामा की बातों का असर....

दलाई लामा की बातों का असर....

अनुष्का ने इसी पोस्ट के साथ अपना एक राज भी शेयर किया है, उन्होंने लिखा है कि उनके अंदर जानवरों के प्रति प्रेम दलाई लामा की वजह से जागा है। आपको बता दें कि दलाई लामा ने उनसे कहा था कि दुनिया को एक बेहतर जगह बनाई जाए जहां वो जी सकें।

जानवरों का ख्याल रखना चाहिए-अनुष्का शर्मा

अनुष्का ने लिखा है कि सेल्टर हाउस में जानवरों का पूरा ख्याल रखा जाएगा, प्यार दिया जाएगा और उनकी देखभाल की जाएगी। ये हमेशा से मेरा सपना था जो अब पूरा हो रहा है। मैं आपका समय, सपोर्ट और सलाह चाहूंगी ताकि इस जगह को और भी बेहतर बनाया जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+