दिल्ली चुनाव: अनुराग ठाकुर बोले- 11 तारीख को नतीजे आते-आते शाहीन बाग साफ होना शुरू हो जाएगा
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में 8 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसी क्रम में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को अपना घोषणापत्र जारी किया। इस दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी को चुनौती दी कि वह 5 फरवरी दोपहर 1 बजे तक मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा करे। सीएम केजरीवाल की इस चुनौती के बाद अब बीजेपी नेताओं ने पलटवार किया है।

अनुराग ठाकुर का बड़ा बयान
मंगलवार को बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने कहा कि शाहीन बाग को दिल्ली के मख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का पूरा समर्थन प्राप्त है। बीजेपी नेता ने आगे कहा, दिल्ली की जनता जब एक-एक वोट कमल का बटन दबाएगी, 11 तारीख को नतीजे आते-आते ही शाहीन बाग भी साफ होने शुरू हो जाएगा। बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में शाहीन बाग में प्रदर्शन कारी पिछले करीब 52 दिनों से धरने पर बैठे हुए हैं।
#WATCH Union Minister and BJP leader Anurag Thakur says, "11 Feb ko nateeje aate -aate hi Shaheen Bagh bhi saaf hona shuru ho jaayega iska mein aapko vishwaas dilata hun". #DelhiElections pic.twitter.com/U7dkOVuYQJ
— ANI (@ANI) February 4, 2020
शाहीन बाग को सीएम केजरीवाल का समर्थन
दिल्ली चुनाव और शाहीन बाग पर बोलते हुए बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री, अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री केजरीवाल पर निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री ने कहा, अरविंद केजरीवाल कहते हैं मेरा दिलो-दिमाग सब शाहीन बाग के साथ है, पर दिल्ली की जनता भी कहती है हम शाहीन बाग के खिलाफ हैं और ये जो टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ, शाहीन बाग के साथ खड़े हैं। केजरीवाल अपने आप दिखाते हैं कि ये कैसे राष्ट्र विरोधी ताकतों के साथ खड़े हैं।

द्वारका रैली में पीएम मोदी ने बोला हमला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दिल्ली को दोष देने वाली नहीं बल्कि फैसले लेने वाली सरकार चाहिए। भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक मोदी ने कहा कि जो विकास को रोके नहीं बल्कि सबको साथ लेकर चले। मंगलवार को दिल्ली के द्वारका में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कांग्रेस और केजरीवाल पर निशाना साधा। दिल्ली में 8 फरवरी को विधानसभा का चुनाव होना है। दिल्ली की सभी 70 सीटों पर एक ही चरण में 8 फरवरी को वोट डाले जाएंगे।
यह भी पढ़ें: संसद में पहली बार गृह मंत्रालय का ऐलान, देश में NRC पर नहीं लिया गया अभी कोई फैसला
-
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट?












Click it and Unblock the Notifications