रील लाइफ नहीं रीयल लाइफ में भी खलनायक हैं अनुपम खेर: योगी आदित्यनाथ
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर की तरफ से पिछले दिनों दिए गये भाषण को लेकर विवाद शुरु हो गया है। अनुपम ने अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरीफ की थी उसके वाबजूद भी भाजपा में खिलाफ की आवाज उठने लगी है। अनुपम खेर हैं क्या.. एक अभिनेता..एक नेता या फिर...कुछ और?

पार्टी के फायरब्रांड नेता और गोरखपुर से सांसद योगी आदित्यनाथ ने अनुपम खेर पर हमला बोला है। योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि अनुपम खेर ने साबित कर दिया है कि वे सिर्फ रील लाइफ में ही नहीं बल्कि रीयल लाइफ में भी खलनायक हैं।
आपको बता दें कि अनुपम खेर ने अपने भाषण में कहा था कि योगी और साध्वी जैसे नेताओं को पार्टी से निकाल देना चाहिए। इसके बाद से ही योगी आदित्यनाथ नाराज चल रहे थे। वहीं योगी आदित्यनाथ ने श्री श्री रविशंकर के आर्ट ऑफ लीविंग कार्य़क्रम का समर्थन किया है।
उन्होंने कहा है कि 'जब इलाहाबाद में कुंभ हो सकता है, हरिद्वार में गंगा पर हो सकता है, नासिक में हो सकता है, और वह भी कुछ दिन नहीं महीनों तक, तो फिर यमुना पर कोहराम क्यों। ये सब देश की छवि को धूमल करने की कोशिश है।












Click it and Unblock the Notifications