'गलती उन्हीं से होती है जो काम करते हैं', मोदी सरकार की आलोचना के बाद अब अनुपम खेर ने कहा कुछ ऐसा
मुंबई, 14 मई। बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर को अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं, बीते दिनों उन्होंने कोरोना वायरस से निपटने को लेकर केंद्र की मोदी सरकार की आलोचना कर सभी को हैरान कर दिया था। हालांकि अभी उस बयान को ज्यादा समय नहीं हुआ कि अनुपम खेर ने फिर अपने सुर बदल लिए हैं। शुक्रवार को किए अपने एक ट्वीट में उन्होंने सरकार का बचाव करते हुए कहा कि गलतियां उन्हीं से होती हैं जो काम करते हैं। एक्टर का यह ट्वीट अब चर्चा में हैं।

बीते दिनों की थी सरकार की आलोचना
गौरतलब है कि अभिनेता अनुपम खेर को बीजेपी शासित केंद्र सरकार के समर्थक के रूप में देखा जाता रहा है। वह खुद भी समय-समय पर अपने बयानों से सरकार विरोधियों को जवाब देते रहे हैं। हालांकि लोग उस समय दंग रह गए जब अनुपम खेर ने कोरोना वायरस संकट से उबरने में केंद्र सरकार की विफलताओं को लेकर आलोचना की। अनुपम खेर ने बुधवार को अपने एक इंटरव्यू में मोदी सरकार की आलोचना की थी।
Recommended Video

अनुपम खेर के बयान ने सभी को चौंकाया
उन्होंने कहा, 'कोरोना की इस स्थिति को संभालने में उनसे कहीं चूक हो रही है। यह उनके लिए यह समझने का समय है कि इस वक्त इमेज बिल्डिंग (छवि निर्माण) से ज्यादा जरूरी है कि लोगों की जिंदगी बचाना। मुझे लगता है कि आलोचना बहुत सारे मामलों में सही है। केवल एक अमानवीय व्यक्ति (नदियों में) तैरते हुए शवों से प्रभावित नहीं होगा।' अनुपम खेर का यह बयान गंगा नदी में बरामद किए गए शवों के संदर्भ में था।

डैमेज कंट्रोल करते दिखे अनुपम खेर
एक्टर के इस बयान ने सभी को हैरान कर दिया लेकिन कुछ घंटे बाद ही अनुपम खेर ने एक नया ट्वीट कर बता दिया कि वह बीजेपी सरकार का बचाव करते रहेंगे। अपने ट्वीट अनुपम लिखा, 'गलती उन्हीं से होती है जो काम करते हैं, निकम्मों की ज़िंदगी तो दूसरों की बुराई खोजने में ही ख़त्म हो जाती है..।' बता दें कि अनुपम खेर हाल ही में अपने एक ट्वीट को लेकर ट्रोल हुए थे, जिसमें उन्होंने लिखा, 'कुछ भी हो जाए, आएगा तो मोदी ही'। अनुपम खेर ने ये ट्वीट कोरोना पर मोदी सरकार की आलोचना करने वालों को रिप्लाई देते हुए किया था।
यह भी पढ़ें: कोरोना को लेकर मोदी सरकार पर भड़के अनुपम खेर, कहा- 'इमेज बनाने से ज्यादा जरूरी है लोगों की जिंदगी बचाना'












Click it and Unblock the Notifications