कोरोना को लेकर मोदी सरकार पर भड़के अनुपम खेर, कहा- 'इमेज बनाने से ज्यादा जरूरी है लोगों की जिंदगी बचाना'
कोरोना को लेकर मोदी सरकार पर भड़के अनुपम खेर, कहा- 'इमेज बनाने से ज्यादा जरूरी है लोगों की जिंदगी बचाना'
मुंबई,

सरकार के लिए बहुत जरूरी है कि वो चुनौतियों का सामना करें: अनुपम खेर
एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में अनुपम खेर ने केंद्र सरकार की आलोचना की है। यह पूछे जाने पर कि सरकार की कोशिश अभी लोगों रिलीफ देने की जगह अपनी खुद की छवि बनाने में ज्यादा है, तो अभिनेता अनुपम खेर ने कहा, केंद्र की सरकार के लिए ये बहुत जरूरी है कि इस वक्त वह इस चुनौतियों का सामना करें। उन लोगों के लिए कुछ करें, जिन्होंने उनको सत्ता दी है।
Recommended Video

नदियों में बहती लाशों को देख कौन दुखी नहीं होगा: अनुपम खेर
नदियों में तैरते शवों पर अनुपम खेर ने कहा, "मुझे लगता है कि आलोचना बहुत सारे मामलों में उचित है। कोई ऐसे अमानवीय व्यक्ति ही होगा जो नदियों में बहती लाशों को देख दुखी और प्रभावित नहीं होगा। मुझे लगता है कि सरकार के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वह इस अवसर में उठे और वह काम करे जिसके लिए उन्हें इस देश के लोगों ने चुना है। लेकिन एक अन्य राजनीतिक दल द्वारा अपने लाभ के लिए इसका इस्तेमाल करना भी सही नहीं है। मेरे हिसाब से, आम जनता के तौर पर हमें गुस्सा आना चाहिए। जो भी हो रहा है, उसके लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराना जरूरी है। लेकिन इसी बीच दूसरी विपक्षी पार्टी द्वारा इसका फायदा उठाना, मेरे विचार में सही नहीं है।''

हाल ही में 'आएगा तो मोदी' बोलकर ट्रोल हुए थे अनुपम खेर
अनुपम खेर हाल ही में अपने एक ट्वीट को लेकर ट्रोल हुए थे, जिसमें उन्होंने लिखा, ''कुछ भी हो जाए, आएगा तो मोदी ही''। अनुपम खेर ने ये ट्वीट कोरोना पर मोदी सरकार की आलोचना करने वालों को रिप्लाई देते हुए किया था। जिसको लेकर अनुपम खेर की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हुई थी। 66 वर्षीय फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष अभिनेता अनुपम खेर की पत्नी किरन खेर भाजपा सांसद हैं।












Click it and Unblock the Notifications