एंट्रिक्स-देवास डील: भ्रष्टाचार के मामले में इसरो के पूर्व चीफ जी माधवन को समन
नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व चीफ जी. माधवन नायर को शनिवार को एक विशेष अदालत ने एंट्रिक्स-देवास डील मामले में आरोपी के तौर पर समन जारी किया। इसके साथ ही अदालत ने अगली सुनवाई में जी माधवन, इसरो के तत्कालीन निदेशक ए. भास्कर नारायण राव, एंट्रिक्स के तत्कालीन कार्यकारी निदेशक के. आर. श्रीधर मूर्ति, अंतरिक्ष विभाग में अतिरिक्त सचिव रहीं वीणा एस. राव को भी पेश होने का आदेश दिया।

विशेष जज विरेंद्र कुमार गोयल ने यह निर्देश इस मामले में सीबीआई द्वारा चार्जशीट फाइल करने के बाद दिया। सीबीआई ने इस मामले में अदालत को पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि इनके ऊपर मुकदमा चलाने के लिए संबंधित अधिकारियों से मंजूरी ली जा चुकी है।
बता दें कि सीबीआई ने 16 मार्च 2015 को इसरो के पूर्व चीफ जी माधवन और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए आरोप लगाया था कि इन लोगों ने एंट्रिक्स और देवास कंपनी के बीच करार के दौरान अपने अधिकारिक पद का दुरुपयोग करते हुए इन कंपनियों को गलत तरीके से 578 रुपये का फायदा कराया था।












Click it and Unblock the Notifications