'गलतफहमी पैदा कर रहे कुछ असामाजिक तत्व, कार्रवाई की जरूरत', चिराग पासवान ने तमिलनाडु राज्यपाल से की मुलाकात
केरल के डीजीपी ने इस हमले से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि यह वीडियो निराधार है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों पर हमले की अफवाहों के बीच रामविलास गुट के लोजपा नेता चिराग पासवान ने सोमवार को राज्यपाल आरएन रवि से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैंने राज्यपाल से मिला और उनके साथ जानकारी साझा की। मैंने उनसे अपनी तरफ से पूरी जांच करने का अनुरोध किया है। साथ ही यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है कि वास्तविक रिपोर्ट केंद्र तक पहुंचे।
चिराग पासवान ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व हैं जो समुदायों के बीच गलतफहमी पैदा करते हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने मुझे आश्वासन दिया कि वह इस मामले को देखेंगे और केंद्र को सही जानकारी भेजेंगे।
Recommended Video

वहीं, मजदूरों पर कथित हमले की खबरों को लेकर पुलिस ने कार्रवाई की है। मामले में भाजपा की ओर से राज्य में प्रवासी मजदूरों के साथ ज्यादती का का दावा उल्टे उसे ही भारी पड़ गया। सत्तारूढ़ डीएमके पार्टी को जिम्मेदार ठहराए जाने के एक दिन बाद पुलिस ने कार्रवाई की। मामले में तमिलनाडु पुलिस की साइबर क्राइम डिवीजन ने भाजपा राज्य इकाई के प्रमुख पर हिंसा भड़काने और समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। घटना को लेकर भाजपा बिहार इकाई के ट्विटर अकाउंट के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया।
तमिलनाडु में राज्य भाजपा इकाई प्रमुख अन्नामलाई ने कल प्रवासी मजदूरों के मुद्दे को लेकर सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) और गठबंधन दल के नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा कि डीएमके के सांसदों की उत्तर भारतीयों पर अभद्र टिप्पणी, डीएमके मंत्री ने उन्हें पानी-पूरी वाला कहा और उनके गठबंधन सहयोगियों ने उनके पलायन की मांग की, जो आज हम देख रहे हैं।
अन्नामलाई ने एक ट्वीट में कहा था कि तमिलनाडु में बिहार के लोगों पर हमले की झूठी खबरों के प्रसार का भी विरोध करते हुए कहा कि तमिल उत्तर भारतीयों के खिलाफ "अलगाववाद" और "घृणित घृणा" का समर्थन नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में प्रवासी श्रमिकों पर हमलों के बारे में सोशल मीडिया में फैली फर्जी खबरों को देखना निराशाजनक है। हम तमिल लोग "द वर्ल्ड इज वन" की अवधारणा में विश्वास करते हैं।
यह भी पढ़ें- Liqour Ban In Bihar: शराब मामले पर बोले चिराग- 200 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है, सच दबाया जा रहा है












Click it and Unblock the Notifications