बहरीन के बाद जानिए क्‍या है देसी फाइटर जेट तेजस का अगला मिशन

बेंगलुरु। भारत में निर्मित लाइट कॉम्‍बेट जेट तेजस जिसे आपने पिछले माह बहरीन इंटरनेशनल एयरशो के दौरान के आकाश में कलाबाजियां दिखाते हुए टीवी स्‍क्रीन पर देखा था अब अपने नए मिशन के लिए तैयार हो चुका है। सिर्फ एक माह के अंदर तेजस एक नया अध्‍याय लिखने की ओर बढ़ रहा है।

क्या आप जानते हैं तेजस से जुड़ी यह खास बातें

पिछले वर्ष इंडियन एयरफोर्स की 83वीं वर्षगांठ के दौरान एरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी यानी एडीए के एक वरिष्‍ठ अधिकारी की ओर से बताया गया था कि तेजस वर्ष 2016 में होने वाले आयरन फीस्‍ट का हिस्‍सा होगा।

वाइपर जैसे खतरनाक सांप सा दिखता अमेरिकी जेट एफ-16

इस कार्यक्रम का आयोजन 18 मार्च से जैसलमेर स्थित चंदन फील्‍ड फायरिंग रेंज में होगा। गुरुवार को सूत्रों की ओर से जानकारी दी गई है कि तेजस 18 मार्च से शुरू हो रहे कार्यक्रम आयरन फीस्‍ट का हिस्‍सा होगा।

आगे की स्‍लाइड्स में तेजस के इस नए मिशन और क्‍या है आयरन फीस्‍ट, इसके बारे में जानिए।

तीन वैरियंट्स होंगे शामिल

तीन वैरियंट्स होंगे शामिल

तेजस के तीन वैरियंट्स इस कार्यक्रम में होंगे और एक वैरियंट को स्‍टैंडबाई मोड पर रखा जाएगा।

तेजस की नई उड़ान

तेजस की नई उड़ान

तेजस इस दौरान बीवीआर यानी बियांड विजुअल रेंज मिसाइल को लांच करेगा और साथ ही टेंडेम बम कैरियर की मदद से बम बरसाने की क्षमता का नजारा भी पेश करेगा। तेजस जामनगर में बीवीआर के तहत हवा से हवा में मार करने वाली क्षमता पर खरा उतरा है। बताया जा रहा है कि जल्‍द ही तेजस कॉम्‍बेट मिसाइदल पायथन-5 को भी फायर करेगा।

तेजस ने यूके में भरी उड़ान

तेजस ने यूके में भरी उड़ान

इस आयोजन से ठीक पहले हिंदुस्‍तान एरोनॉटिक्‍स लिमिटेड 24 फरवरी को यूनाइटेड किंगडम के कोबहम में हुए एक कार्यक्रम में तेजस की एक अहम उड़ान का गवाह बना था। तेजस की इस फ्लाइट को ग्रुप कैप्‍टन रंगचारी ने अंजाम दिया था।

बढ़ेगी तेजस की रडार क्षमता

बढ़ेगी तेजस की रडार क्षमता

माना जा रहा है कि तेजस की रडार रेंज को 80 किमी और इससे ज्‍यादा बढ़ाया जा सकता है।

क्‍या है आयरन फीस्‍ट

क्‍या है आयरन फीस्‍ट

आयरन फीस्‍ट इंडियन एयर फोर्स का वह अहम कार्यक्रम है जिसमें नेटवर्क केंद्रित युद्धक क्षमता को परखा जाता है। इंडियन एयरफोर्स ने वर्ष 2013 में इसी कार्यक्रम के दौरान दिन और शाम के साथ रात में अपनी ऑपरेशनल क्षमताओं का प्रदर्शन किया था।

राष्‍ट्रपति और पीएम बनेंगे गवाह

राष्‍ट्रपति और पीएम बनेंगे गवाह

18 मार्च के आयोजन के दौरान माना जा रहा है कि राष्‍ट्रपति और प्रधानमंत्री के साथ ही दूसरे शीर्ष अधिकारियों के भी शामिल होने की उम्‍मीदें हैं।

2013 में 200 एयक्राफ्टस हुए शामिल

2013 में 200 एयक्राफ्टस हुए शामिल

वर्ष 2013 के दौरान करीब 200 एयरक्राफ्ट्स ने पांच दिनों तक अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन किया था।तेजस के दो वैरियंट्स ने उस समय हिस्‍सा लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+