कोरोना वायरस का नया वेरिएंट Mu वैक्सीन को कर सकता है बेअसर, WHO ने निगरानी सूची में डाला

कोरोना वायरस के 'Mu' नाम के वेरिएंट पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने चिंता वयक्त की है। यह वेरिएंट पहली बार जनवरी में कोलंबिया में मिला था।

नई दिल्ली, 1 सितंबर। कोरोना वायरस के 'Mu' नाम के वेरिएंट पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने चिंता वयक्त की है। यह वेरिएंट पहली बार जनवरी में कोलंबिया में मिला था। WHO ने कहा कि वह इस वेरिएंट पर नजर बनाए हुए है। इस वेरिएंट का वैज्ञानिक नाम B.1.621 है। इस वेरिएंट को 30 अगस्त को 'वेरिएंट ऑफ इंटरेस्ट' के रूप में वर्गीकृत किया गया है।

coronavirus

WHO ने कहा कि जनवरी 2021 में सर्वप्रथम कोलंबिया में इसका मामला सामने आया था। इसके बाद से इसके कुछ मामले भी सामने आए हैं। वहीं, यूरोप और दक्षिण अमेरिका के अन्य देशों इसके कुछ गंभीर मामले भी सामने आए। डब्लूएचओ ने कहा कि यह वेरिएंट अपना रूप बदल रहा है और इसमें वैक्सीन से बचकर निकल जाने की क्षमता के संकेत मिल रहे हैं। संगठन ने जोर देकर कहा कि इसे बेहतर ढंग से समझने के लिए और अध्ययन की आवश्यकता है। बुलेटिन में कहा गया है कि Mu वेरिएंट कई म्यूटेशन का जोड़ है। नए वायरस म्यूटेशन के उभरने से व्यापक चिंता बनी हुई है, क्योंकि संक्रमण दर फिर से विश्व स्तर पर बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें: कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर BMC सतर्क, विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए RT-PCR टेस्ट अनिवार्य

डब्ल्यूएचओ ने कहा कि हालांकि कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच Mu वेरिएंट की वैश्विक व्यापकता में गिरावट आई है और वर्तमान में यह 0.1 प्रतिशत से भी कम है। लेकिन कोलंबिया (39 प्रतिशत) और इक्वाडोर (13 प्रतिशत) में इसका प्रसार लगातार बढ़ा है। डब्लूएचओ ने चार वेरिएंट को निगरानी सूची में रखा है, जिनमें अल्फा और डेल्टा वेरिएंट शामिल है। म्यू ऐसे पांचवां वेरिएंट बन गया है जिसे डब्ल्यूएचओ ने निगरानी सूची में डाला है।

संगठन के मुताबिक SARS-CoV-2 समेत सभी वायरस, जो कोविड-19 का कारण बनते हैं, समय के साथ म्यूटेंट होते हैं और अधिकांश म्यूटेशन के मामले में वायरस के गुणों पर बहुत कम या कोई खास प्रभाव नहीं पड़ता, लेकिन कुछ म्यूटेशन वायरस के गुणों को इतनी गंभीरता से प्रभावित कर सकते हैं कि वह संक्रमण की दर को आसानी से बढ़ा सकता है और टीकों, दवाओं का प्रभाव भी बेअसर कर सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+