कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर BMC सतर्क, विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए RT-PCR टेस्ट अनिवार्य

नई दिल्ली, 1 सितंबर: कोरोना वायरस की वैक्सीन वैज्ञानिकों ने तो विकसित कर ली है, लेकिन उसके नए-नए स्ट्रेन चिंता बढ़ा रहे हैं। जिसको देखते हुए बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने एक बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत 3 सितंबर, 2021 से मुंबई हवाई अड्डे पर आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर परीक्षण अनिवार्य कर दिया गया है। जिसका पूरा खर्च यात्री उठाएंगे।

Corona

बीएमसी अधिकारियों के मुताबिक यूरोप, मध्य पूर्व, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बांग्लादेश, बोत्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे के यात्रियों को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचते ही आरटी-पीसीआर परीक्षण से गुजरना होगा। इसके लिए 600 रुपये की कीमत तय की गई है। हाल ही में केंद्र सरकार ने भी इसी तरह के निर्देश जारी किए थे। जिसको देखते हुए बीएमसी ने ये फैसला लिया है।

सरकार के नए दिशानिर्देशों के मुताबिक हवाई यात्रा करने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए संस्थागत क्वारंटीन वाला नियम खत्म कर दिया गया है। उसकी जगह पर अब उन्हें RT-PCR टेस्ट करवाना होगा। इसके लिए मुंबई एयरपोर्ट पर व्यवस्था कर ली गई है। जिसमें एक घंटे में कम से कम 600 यात्रियों की टेस्टिंग होगी। ये आदेश 3 सितंबर 2021 की रात 00:00 से प्रभावी होगा।

वहीं पहले दोनों डोज लेने वाले यात्रियों को छूट दी गई थी, लेकिन अब नए वेरिएंट के खतरे को देखते हुए इसे खत्म कर दिया गया है। साथ ही अन्य यात्री जिन्हें मुंबई हवाई अड्डे से बाहर निकलना है या कनेक्टिंग फ्लाइट लेनी है, वो अपना निगेटिव RT-PCR रिपोर्ट दिखाएंगे। इसके अलावा एक वचन पत्र मुंबई हवाई अड्डे पर तैनात अधिकारियों को देना होगा, जिसमें 14 दिनों तक होम क्वारंटीन रहने की बात कही गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+