तमिलनाडु में एक और 12वीं की छात्रा ने हॉस्टल में की आत्महत्या, सीबी-सीआईडी की टीम मौके पर पहुंची
तमिलनाडु में कुछ दिन पहले 12वीं की एक छात्रा की मौत हो गई थी। इसको लेकर सड़कों पर खूब प्रदर्शन हुआ। शव का दो बार पोस्टमार्टम भी किया गया।
तिरुवल्लुर, 25 जुलाई : तमिलनाडु में कुछ दिन पहले 12वीं की एक छात्रा की मौत हो गई थी। इसको लेकर सड़कों पर खूब प्रदर्शन हुआ। शव का दो बार पोस्टमार्टम भी किया गया। लेकिन यह मामला शांत भी नहीं हुआ कि सोमवार को एक और 12वीं की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। इससे पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

जानकारी मिलते ही सीबी-सीआईडी की टीम मौके पर पहुंची। तिरुवल्लुर जिले के किलाचेरी में स्कूल छात्रावास के अंदर छात्रा ने आत्महत्या कर ली। छात्रा में अस्पताल में मृत पाई थी।
वहीं, तमिलनाडु स्कूल एजुकेशन मिनिस्टर अंबिल महेश ने कहा कि शक्ति ईसीआर इंटरनेशनल स्कूल कनियामूर में जहां 17 जुलाई को एक छात्रा की मौत पर हिंसा भड़की थी, वहां कक्षा 9-12 के छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं 27 जुलाई से शुरू होंगी। हम अगले सप्ताह तक ऑफ़लाइन कक्षाएं फिर से शुरू करने के लिए भी कदम उठा रहे हैं।
पहले वाला मामला
इससे पहले भी 12वीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा की मौत स्कूल परिसर में हुई थी। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने रिपोर्ट मांगी थी। उन्होंने शांति बनाए रखने की अपील करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया था। कल्लाकुरिची जिला कलेक्टर पीएन श्रीधर ने बताया कि आक्रोशित लोगों की ओर से हिंसा और पथराव के बाद कल्लाकुरिची (Kallakurichi), चिन्नासलेम (Chinnasalem), नैनार पलायम (Nainar Palayam) तालुक में धारा 144 लागू की गई थी।
यह भी पढ़ें- तमिलनाडु में छात्रा की मौत के मामले में हाईकोर्ट ने दोबारा पोस्टमार्टम के दिए आदेश, कई शिक्षक गिरफ्तार












Click it and Unblock the Notifications