तमिलनाडु में छात्रा की मौत के मामले में हाईकोर्ट ने दोबारा पोस्टमार्टम के दिए आदेश, कई शिक्षक गिरफ्तार
तमिलनाडु के सलेम जिले के कल्लाकुरिची में स्कूली छात्रा की मौत के बाद आक्रोशित लोग सड़कों पर उतर आए। हिंसक विरोध प्रदर्शन में स्कूली बसों में आग लगा दिया।
चेन्नई, 18 जुलाई : तमिलनाडु के सलेम जिले के कल्लाकुरिची में स्कूली छात्रा की मौत के बाद आक्रोशित लोग सड़कों पर उतर आए। हिंसक विरोध प्रदर्शन में स्कूली बसों में आग लगा दिया। साथ ही शव को दोबारा पोस्टमार्टम करने की मांग कर रहे थे। इस बीच मद्रास हाईकोर्ट ने दोबारा पोस्टमार्टम करने का आदेश दे दिया है।

तमिलनाडु के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सी सिलेंद्र बाबू ने बताया कि स्कूली छात्रा की प्राकृतिक कारणों से मौत हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मृतका के माता-पिता ने दोबारा पोस्टमॉर्टम के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। अब हाईकोर्ट ने भी दोबारा शव परीक्षण के आदेश दे दिए। हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद कई इलाकों में धारा-144 लगाया गया। पुलिस को स्कूल और अन्य क्षेत्रों के आसपास भारी सुरक्षा तैनात करनी पड़ी।
केमिस्ट्री और गणित के टीचर गिरफ्तार
बता दें कि तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में कक्षा 12 के एक छात्रा ने शिक्षकों द्वारा कथित प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि शव पर कई चोटें और ब्लड के निशान थे। सोमवार को स्कूल की केमिस्ट्री की शिक्षिका हरिप्रिया और गणित की शिक्षिका कृतिका को गिरफ्तार किया गया। इससे पहले स्कूल के प्रिंसिपल और सचिव समेत तीन प्रबंधन अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया था।
भाजपा ने साधा निशाना
भाजपा और अन्नाद्रमुक ने हिंसा के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया है और आरोप लगाया है कि वह स्थिति का आकलन करने में विफल रही है। तमिलनाडु में कल्लाकुरुची आत्महत्या मामले में दो शिक्षकों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में अब तक पांच शिक्षकों और अधिकारियों को हिरासत में लिया गया है।
यह भी पढ़ें- IIT मद्रास में कोरोना ने मचाया तांडव, आज 31 और पॉजिटिव मामले सामने आए












Click it and Unblock the Notifications