अन्ना हजारे ने बताया लोकतंत्र बचाने का तरीका, बोले- प्रत्याशी की फोटो बने चुनाव चिन्ह

लखनऊः अन्ना हजारे अगले महीने से दिल्ली में सत्याग्रह करने जा रहे हैं। इस बार अन्ना चुनाव सुधारों और लोकपाल को लेकर सत्याग्रह करें। उससे पहले अन्ना हजारे ने सोमवार को लोकसभा और विधानसभा चुनावों में प्रत्याशी के चेहरे को ही चुनाव चिन्ह बनाने का सुझाव दिया।

Anna Hazare's will start satyagraha on Jan Lokpal issue from March 23

अन्ना का कहना है कि चुनाव प्रणाली में सुधार बहुत जरुरी है। ये जनहित का सबसे बड़ा कार्य है। अन्ना का कहना है कि चुनाव प्रणाली में सुधार के बिना ना तो राजनीतिक भ्रष्टाचार पर लगाम लग सकेगी और ना ही जनहित में कार्य होगा।

सोमवार को अन्ना यूपी में राजधानी लखनऊ में सदरौना स्थित मान्यवर काशीराम शहरी आवास कॉलोनी में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे, इसी दौरान उन्होंने ये बात कही। अन्ना ने कहा कि अगर लोकतंत्र को मुक्त कराना है तो इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में प्रत्याशी की फोटो को ही चुनाव चिन्ह बनाया जाए।

अन्ना का कहना था कि ऐसा करने से नाव चिन्हों की नीलामी बंद होगी और प्रत्याशी चुनाव जीतने के बाद भी जनता के बीच रहने को बाध्य होगा। हजारे ने कहा कि वह लोकपाल, किसान समस्या और चुनाव सुधार के लिए दिल्ली में 23 मार्च से सत्याग्रह करेंगे। इसके लिए जन जागरण के मकसद से पूरे देश में कार्यकर्ताओं और जनता से मिलकर इन विषयों को बता रहे हैं।

यह भी पढ़ें-डीयू स्‍टेडेंट से मनचले ने की छेड़खानी, पड़ी चप्‍पल तो पैर पकड़ कर मांगी माफी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+