डीयू स्‍टूडेंट से मनचले ने की छेड़खानी, पड़ी चप्‍पल तो पैर पकड़ कर मांगी माफी

नई दिल्‍ली। राजधानी दिल्‍ली के व्‍यस्‍त मार्केट करोल बाग के गफ्फार मार्केट में खरीदारी कर रह युवती के साथ मनचले ने छेड़खानी की। लेकिन ये उसको इतना महंगा पड़ा कि भरे बाजार उसकी पिटाई चप्‍पलों से हुई। पीटने वाला कोई और नहीं बल्‍कि खुद वो लड़की थी जिसपर उसपे भद्दे कमेंट किए थे। उसके बाद लोगों ने मनचले को जमकर पीटा और फिर उसे पैर पकड़ कर माफी मांगवाई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जानकारी के मुताबिक आरोपी का नाम मनीष है।

डीयू स्‍टेडेंट से मनचले ने की छेड़खानी, पड़ी चप्‍पल तो पैर पकड़ कर मांगी माफी

लोगों ने युवती के हौसले की तारीफ करते हुए इस घटना का वीडियो बनाया, जोकि वायरल हो गया है। पुलिस के अनुसार युवती (23) दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में बीए की छात्रा है। वह रविवार को गफ्फार मार्केट गई थी। बाजार में करीब चार बजे दो मनचलों ने उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। अश्लील इशारे करने लगे। दो बदमाश होने के बावजूद पीडि़ता ने हिम्मत दिखाई और दौड़कर आरोपित मनीष को दबोच लिया, जबकि उसके साथ मौजूद अभिषेक भागने में सफल हो गया। युवती ने मनीष पर थप्पड़ बरसाने शुरू कर दिए। बाद में चप्पल से भी धुनाई की।

वह युवती के पैर पकड़कर गिड़गिड़ाने लगा। इसके बाद छात्रा ने कान पकड़वाकर उससे माफी मंगवाई। मौके पर मौजूद भीड़ में से कोई भी युवती की मदद को आगे नहीं आया। इसी बीच किसी ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मनचले को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ छेड़छाड़ की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस घटना का दो मिनट का वीडियो सामने आया है। वीडियो देखकर लोगों ने छात्रा के साहस की सराहना की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस घटना से उन लड़कियों को प्रेरणा लेनी चाहिए, जो बदमाश के डर से कोई कदम नहीं उठाती हैं। यदि बदमाश का जोरदार विरोध किया जाए तो वह अपराध करने में सफल नहीं होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+