Bigg Boss 15 में शामिल होने की खबरों पर अंकिता लोखंडे ने किया बड़ा खुलासा, जानिए क्या कहा
मुंबई, 27 जून। टेलीविजन के सबसे विवादित शो बिग बॉस के अगले सीजन यानी बीबी15 की चर्चा तेज हो गई है। इसी वर्ष फरवरी में खत्म हुए बिग बॉस 14 को लोगों ने काफी पसंद किया और एक्ट्रेस रुबीना दिलैक के रूप में शो को अपना विनर भी मिला। अब एक बार फिर बिग बॉस लेकर चर्चा तेज हो गई है, फैंस में 15वें सीजन में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट के बारे में जानने की उत्सुकता बढ़ती ही जा रही है। इन सब को बीच कई मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे बिग बॉस 15 का हिस्सा बन सकती हैं।

बिग बॉस 15 में नजर आएंगी अंकिता लोखंडे
कई रिपोर्ट्स में तो यहां तक कहा जा रहा है कि बिग बॉस 15 में अंकिता लोखंडे के साथ रिया चक्रवर्ती भी नजर आ सकती हैं। हालांकि इन सब अफवाहों पर खुद अंकिता ने अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट के लिए फुल स्टॉप लगा दिया है। अंकिता ने कहा कि बिग बॉस 15 में उनके शामिल होने की खबरें बिल्कुल गलत हैं। आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती और अंकिता लोखंडे काफी सुर्खियों में रही थीं।

बिग बॉस का हिस्सा बनने की खबरों पर अंकिता ने क्या कहा?
यही वजह है कि उनके बिग बॉस 15 में शामिल होने की अफवाह भी जंलग की आग की तरह हर तरफ फैल गई। अंकिता लोखंडे ने इन अफवाहों पर अब विराम लगा दिया है। अंकिता ने अपने पोस्ट में लिखा, मेरी जानकारी में कुछ मीडिया संस्थान द्वारा चलाई गई ऐसे खबरें आई हैं कि मैं इस साल बिग बॉस में भाग लेने वाली हूं। मैं उन्हें और सभी को स्पष्ट रूप से बताना चाहती हूं कि मैं शो का हिस्सा नहीं बनने जा रही। शो में भाग लेने की अफवाह बेबुनियाद है।

अंकिता ने इन्हें लिया आड़े हाथ
अपनी पोस्ट में अंकिता लोखंडे ने उन लोगों को भी आड़े हाथ लिया है जो इस अफवाह को सच मानकर एक्ट्रेस को ही खरी-खरी सुना रहे हैं। अंकिता ने लिखा कि कुछ लोग बिना कुछ सोचे जल्दबाजी में उस बात के लिए भी अपना गुस्सा मुझपर उतारने लगते हैं जिसका हिस्सा मैं नहीं हूं। अंकिता लोखंडे के इस पोस्ट से यह साफ हो गया है कि वह आने वाले दिनों में बिग बॉस तो क्या किसी अन्य रियलिटी शो में भी भाग लेने के मूड में नहीं हैं।

रिया और अंकिता को देखना होता दिलचस्प
वहीं, अंकिता के पोस्ट से बिग बॉस के उन फैंस को बड़ा झटका लगा है जो शो में अंकिता और रिया चक्रवर्ती को एक साथ देखने के इंतजार में तकतकी लगाए बैठे थे। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद जहां रिया चक्रवर्ती को हवालात की हवा खानी पड़ी थी, वहीं अंकिता भी सोशल मीडिया से लेकर न्यूज तक अपने एक्स बॉयफ्रेंड को याद करती नजर आती हैं। ऐसे में दोनों को एक साथ बिग बॉस में देखा जाना दिलचस्प साबित हो सकता था।
यह भी पढ़ें: सुशांत की बरसी के दूसरे दिन अंकिता लोखंडे ने प्रेमी विक्की जैन को लिखा ये लेटर












Click it and Unblock the Notifications