सुशांत की बरसी के दूसरे दिन अंकिता लोखंडे ने प्रेमी विक्‍की जैन को लिखा ये लेटर

नई दिल्ली, 16 जून: पवित्र रिश्‍ता फेम टीवी एक्‍ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपने प्रेमी विक्‍की जैक्‍न के लिए इंस्‍टाग्राम पर एक लेटर लिखा हैं। एक्‍ट्रेन अंकिता ने ये लेटर सुशांत सिंह राजपूत की पहली पुण्‍यतिथि के एक दिन बाद शेयर किया है। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरस हो रहा है। सुशांत की पहली बरसी पर अंकिता लोखंडे ने एक पुराने वीडियोज पर आधारित एक क्लिप शेयर की थी। वहीं अब अंकिता ने ये लेटर शेयर किया है।

अंकिता लोखंडे ने प्रेमी विक्‍की को लिखा ये लेटर

अंकिता लोखंडे ने प्रेमी विक्‍की को लिखा ये लेटर

अंकिता लोखंडे ने अपने लेटर की शुरूआत में लिखा "जब समय कठिन था तब आप मेरे लिए थे" और "मैं आपको धन्यवाद देना चाहती हूं क्‍योंकि आप दुनिया के सबसे अच्‍छे प्रेमी हो।" अपने प्रेमी की प्रशंसा में लिखी पोस्ट में, अंकिता लोखंडे ने कहा "यह एक बहुत ही चुनौतीपूर्ण वर्ष रहा है, और यह जानकर कि मैंने तुम्हें अपनी तरफ से सब कुछ बदल दिया है। मुझे नहीं पता कि मैं तुम्हारे बिना कहाँ रहूँगी। मैं अब तुम्हें और अधिक प्यार करती हूँ।"

सुशांत की पुण्‍यतिथि पर उनके साथ बिताए पल को शेयर किया था

सुशांत की पुण्‍यतिथि पर उनके साथ बिताए पल को शेयर किया था

अंकिता लोखंडे की ये पोस्‍ट सुशांत सिंह राजपूत की पुण्‍यतिथि के बाद आया है जिस कारण ये पोस्‍ट काफी चर्चा में है। विक्की जैन जिनकी अंकिता से सगाई भी हो चुकी है उनके साथ अंकिता सोशल मीडिया पर अक्‍सर फोटो शेयर करती नजर आती है। अंकिता ने सुशांत की पुण्‍यतिथि पर उनके साथ बिताए पल को शेयर किया था और पोस्‍ट लिखी थी और घर पर हवान करवाया था।। अंकिता और सुशांत, जो टीवी शो पवित्र रिश्ता के सह-कलाकार थे, ने 2016 में अलग होने तक छह साल तक डेट कियाइस धारावाहिक में सुशांत मानव और अं‍किता ने अर्चना का किरदार निभाया था। दोनों के बीच की केमिस्ट्री को लोगों ने काफी पसंद किया था।

आपके प्यार के लिए धन्यवाद जो मुझे....

बॉयफ्रेंड विक्की जैन को लिखे अपने इमोशनल नोट में, अंकिता ने लिखा "मैं सोचती थी कि अतीत में मैंने जो भी दिल टूटने के बाद जो अनुभव किया उस कारण मुझे फिर जिंदगी में किसी से कभी खुशी या प्यार नहीं मिलेगा। मुझ पर विश्वास करने वाला नहीं मिलेगा लेकिन मुझे प्‍यार करने वाला मिल गया। अंकिता ने आगे लिखा मेरे जीवन में आने और मुझे दुनिया की सबसे खुश गर्ल बनाने के लिए धन्यवाद। आपके प्यार के लिए धन्यवाद जो मुझे एक बेहतर इंसान बनने के लिए प्रेरित करता है। " अंकिता ने विक्‍की जैन के लिए लिखा हर आदमी इस स्थिति को उस तरह से नहीं संभाल सकता जिस तरह से आपने किया। हर चीज के लिए धन्यवाद। हमेशा के लिए सम्मान और प्यार।"

https://hindi.oneindia.com/photos/today-big-news-16th-june-oi62932.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+