कथावाचक Aniruddhacharya ने फिर दिया विवादित बयान, '10 लड़कों के साथ रहने वाली लड़की एक के साथ कैसे टिकेगी?'
Aniruddhacharya Controversial Statement: कथावचक अनिरुद्धाचार्य कुछ दिन पहले महिलाओं पर दिए अपने बयान की वजह से चर्चा में थे। एक बार फिर वह अपने विवादित बयान की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं। 'पूकी बाबा' के नाम से मशहूर अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि मेरे बयान का बुरा उनको लग रहा है, जिनके बारे में मैंने कुछ कहा ही नहीं। उन्होंने कहा कि मैंने लड़कियों के बारे में ऐसा बयान नहीं दिया था। मैंने कहा था कि लड़के या लड़कियां दोनों ही शादी से पहले 10 जगह लिव इन में रह चुके हैं, तो किसी एक के साथ कैसे रहेंगे।
टीवी 9 भारतवर्ष को दिए अपने इंटरव्यू में उन्होंने अपने पुराने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि मेरे बयान के एक हिस्से को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया। मैंने लड़का या लड़की दोनों के लिए बयान दिया था। मेरा स्पष्ट मानना है कि लड़का हो या लड़की सबको चरित्रवान रहना चाहिए।

Aniruddhacharya बोले, 'सबको चरित्रवान होना चाहिए'
अनिरुद्धाचार्य ने अपने विवादित बयान के बारे में कहा कि मैं उस कार्यक्रम का वीडियो फिर से सुनाता हूं। इसके बाद उन्होंने वीडियो चलाया जिसमें कह रहे थे, 'आज के लोग क्या कर रहे हैं पहले 10 लड़कियों के साथ लिव इन में रह लिए। 10 लड़कों के साथ लिव इन में रहे। अब जब 10 के साथ लिव इन में रहे हैं, तो किसी एक के साथ कैसे बंधकर रहेंगे?'
(वीडियो: साभार TV9 Bharatvarsh से)
इसके बाद उन्होंने कहा कि मेरे जिस बयान पर विवाद किया गया उसमें मैंने महिलाओं के लिए नहीं कहा था। मैंने लड़का और लड़की दोनों के लिए यह बात की थी। लड़का हो या लड़की चरित्रवान होना ही चाहिए।
यह भी पढ़ें: Independence Day: 15 अगस्त को ही क्यों मिली आजादी? अनिरुद्धाचार्य महाराज ने बताई ऐसी वजह, सुनकर माथा पीट लेंगे
लिव इन रिलेशनशिप को बताया भारत की संस्कृति के खिलाफ
इसी इंटरव्यू में अनिरुद्धाचार्य ने आगे कहा कि आज लोग लिव इन में रह रहे हैं। भारत में लिव इन का कानून बनाया गया, लेकिन पूछिए कि कितने लोग यहां पर इसे सपोर्ट करते हैं? उन्होंने कहा, 'लिव इन का कानून बनाने से पहले क्या समाज के लोगों से राय नहीं ली जानी चाहिए थी? जब भारत के लोग लिव इन जैसी चीजों को सपोर्ट नहीं करते हैं, तो फिर ऐसे कानून बनाने की क्या जरूरत है?'
यह भी पढ़ें: 'टेस्ट ड्राइव' मतलब मुंह मारना, विवादों में घिरे अनिरुद्धाचार्य ने दी सफाई, संत प्रेमानंद का भी किया जिक्र












Click it and Unblock the Notifications