Independence Day: 15 अगस्त को ही क्यों मिली आजादी? अनिरुद्धाचार्य महाराज ने बताई ऐसी वजह, सुनकर माथा पीट लेंगे
Aniruddhacharya Viral Video Independence Day: अपने बयानों से अक्सर सुर्खियों में रहने वाले कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज एक बार फिर चर्चा में हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बड़े मजेदार और अनोखे अंदाज में बताते नजर आ रहे हैं कि भारत को 15 अगस्त को ही क्यों आजादी मिली।
उन्होंने इस वजह को ऐतिहासिक तथ्यों से नहीं, बल्कि एक रोचक पौराणिक कथा से जोड़ दिया। महाराज जी ने कहानी में अगस्त्य ऋषि और समुद्र पीने की घटना को 15 अगस्त की तारीख से जोड़ते हुए ऐसा दिलचस्प तर्क दिया, जिसे सुनकर लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं।

वीडियो में अनिरुद्धाचार्य महाराज क्या कह रहे हैं?
अनिरुद्धाचार्य महाराज का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे कहते हुए नजर आ रहे हैं कि, "हमारा देश 15 अगस्त को क्यों आज़ाद हुआ? एक बार समुद्र किनारे एक चिड़िया ने अंडा दिया। समुद्र की लहर आई और अंडा बहा ले गई। तभी वहां गरुड़ जी आए और उन्हें पता चला कि समुद्र ने चिड़िया का अंडा डुबा दिया है।"
"गरुड़ जी ऋषि अगस्त्य के पास गए और कहा, समुद्र में राक्षस छिपे हैं, जो आपके यज्ञ में बाधा डालते हैं, अगर आप समुद्र का पानी पी लेंगे तो उन्हें मारा जा सकता है। तब अगस्त्य ऋषि ने तीन घूंट में पूरा समुद्र पी लिया। अंग्रेजों को खबर मिली कि एक 'अगस्त' ने समुद्र पी लिया, तो उन्होंने कहा, अब 15 अगस्त आ गया, भागो भारत छोड़ो, वरना 15 अगस्त्य क्या कर देंगे।"
सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है Video
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर @baj_gayi_pung अकाउंट से शेयर किए गए इस क्लिप को कुछ ही दिनों में 9 लाख से ज़्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं। वहीं, एक्स (Twitter) पर @Minakshisingh47 ने भी इसे शेयर किया था। वीडियो के बैकग्राउंड में अमिताभ बच्चन की फिल्म मजबूर का एक सीन जोड़ा गया है, जिसमें वे सिर पकड़कर दर्द से कराह रहे हैं। यूज़र्स ने इस पर मजेदार कमेंट्स किए, कुछ ने महाराज की कहानी पर हंसी जताई, तो कुछ ने इसे मनोरंजन बताते हुए कहा कि हमें इतिहास गलत पढ़ाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications