आंध्र प्रदेश: पूर्व CM चंद्रबाबू नायडू की रैली में भगदड़, 7 की मौत, कई घायल

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलगू देशम पार्टी (TDP) के सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू की रैली में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक पूर्व सीएम की रैली में भगदड़ मच गई, जिससे 7 लोगों की मौत हो गई।

chandra babu naidu

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलगू देशम पार्टी (TDP) के सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू की रैली में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री के नेल्लोर की रैली में भगदड़ मच गई। जिसकी वजह से 7 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए। घायलों को पास स्थित एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक घटना उस समय हुई जब चंद्रबाबू नायडू कंदुकुर पहुंचे। इस दौरान रोड शो के दौरान कुछ लोग सीवेज नहर में गिर गए। जिससे दम घुटने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। वहीं दो अन्य टीडीपी कार्यकर्ताओं की इलाज के दौरान मौत हो गई।

हादसे के बाद चंद्रबाबू नायडू घायल पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने अस्पताल पहुंचे और मृतकों के परिजनों के लिए 10 लाख रुपए के मुआवजे और उनके बच्चों की शिक्षा के लिए एनटीआर ट्रस्ट द्वारा वित्तपोषित करने की घोषणा की।

वहीं, कार्यकर्ताओं की मौत पर पार्टी ने दुख जताया है। टीडीपी के राष्ट्रीय महासचिव और नायडू के बेटे नारा लोकेश ने एक ट्वीट में लिखा, "टीडीपी कार्यकर्ताओं की मौत पार्टी के लिए एक बड़ी क्षति है। उनके परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था की गई है।"

मृतकों की पहचान आत्माकुर के देविनेनी रवींद्र बाबू, कोंडामुडुसुपलेम के कलावकुरी यनाडी, उलवापडु के यतागिरी विजया, कंदुकुरु के काकुमनी राजा, गुल्लापलेम के मरलापाई चिन्ना कोंडैया और कंदुकुरु के पी पुरुषोत्तम के रूप में की गई है। आपको बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है, जब किसी बड़े नेता की रैली की भगदड़ मची है। इससे पहले भी कई बड़े नेताओं की रैली में भगदड़ मचने की खबरें आती रही हैं।

ये भी पढ़ें- Rewa news : लोकायुक्त ने जनपद CEO मैडम व बड़े बाबू को 6500 रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+