Rewa news : लोकायुक्त ने जनपद CEO मैडम व बड़े बाबू को 6500 रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया
रीवा जनपद पंचायत सीईओ विजय लक्ष्मी मरावी को उनके सहयोगी बाबू के साथ लोकायुक्त पुलिस ने 6500 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा है।

Rewa Panchayat CEO Lokayukta: रीवा लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वतखोर जनपद सीईओ सहित हेड क्लर्क का पर्दाफाश किया है। है। लोकायुक्त ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत और उनके बड़े बाबू को 65 सौ रुपए की घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। दावा है कि दोनों अधिकारियों ने पंचायत समन्वय अधिकारी संदीप पाण्डेय जनपद पंचायत से 2 महीने की तनख्वाह निकालने के एवज में घूस मांगी थी।
जिसमें से 5 हजार सीईओ मैडम और 15 सौ रुपए बड़े बाबू द्वारा मांगे गए थे। फरियादी को दोनों अधिकारियों ने जनपद कार्यालय बुलाया। जैसे ही फरियादी पैसे देकर बाहर आया। वैसे ही बाहर खड़ी टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। अग्रिम कार्रवाई के लिए दोनों को लोकायुक्त की टीम अपने कार्यालय लेकर पहुंची है। जहां भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया है।
लोकायुक्त एसपी गोपाल सिंह धाकड़ ने जानकारी दी कि 21 दिसंबर की दोपहर विजयलक्ष्मी मरावी जनपद पंचायत रीवा सीईओ और उनका बड़ा बाबू महेंद्र वर्मा सहायक ग्रेड 2 को 6 हजार 500 रुपए की रकम के साथ गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ शिकायतकर्ता संदीप पाण्डेय निवासी पारस नगर पद पंचायत समन्वय अधिकारी जनपद पंचायत रीवा ने कार्यालय आकर शिकायत की।
पंचायत समन्वय ने बताया कि 2 महीने की तनख्वाह निकालने के एवज में रिश्वत मांगी है। पर बिना घूस लिए काम नहीं कर रहे। बल्कि कई माह से घूमा फिरा रहे है। जिससे धक हारकर फरियादी कुछ दिन पहले लोकायुक्त कार्यालय आया। दोनों के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलने पर बुधवार को सीईओ कार्यालय में दबिश दी। जैसे ही बाबू ने जेब में पैसे रखा। वैसे ही ट्रेपकर्ता अधिकारी निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार ने दोनों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications