Andhra Pradesh: लॉरी में जा घुसी तेज रफ्तार कार, 8 लोगों की मौत, 1 गंभीर

नई दिल्ली, 6 फरवरी। आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 8 लोगों की जान चली गई है, जबकि एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा अनंतपुर के बुघगांवी में हुआ, जहां एक तेज रफ्तार कार लॉरी में जा घुसी। ये टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में एसयूपी कार में सवार आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक शख्य को गंभीर हालात में अस्पताल पहुंचाया गया है।

Andhra Pradesh: 8 people died and 1 critically injured after a car in which they were traveling hit a lorry at Budagavi

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक एसयूवी में कुल नौ लोग सवार थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार की रफ्तार काफी ज्यादा थी, जिसके चलते ड्राइवर कार पर कंट्रोल नहीं रख पाया और तेज रफ्तार कार एक लॉरी में जा घुसी। हादसे की सूचना फौरन पुलिस को दी गई। वहीं वहां मौजूद लोगों ने लोगों को गाड़ी से निकालने की कोशिश की। इस हादसे में कार बुरी तरह से तहस-नहस हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया। हादसे में मारे गए लोगों की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+