मोस्‍ट वांटेड मॉडल संगीता चटर्जी लाल चंदन की तस्‍करी में गिरफ्तार

लक्ष्‍मण ने पुलिस को बताया कि मुंबई, चेन्‍नई, बेंगलुरू और कोलकाता में स्‍मगलरों के साथ संगीता संपर्क स्‍थापित करती थी।

नई दिल्‍ली। जब वो रैंप पर उतरती थी तो तालियां नहीं थमती थीं। वो ऐयरहोस्‍टेस भी रह चुकी थी। लेकिन अब उसने ऐसा काम किया है जिससे वो हवालात में है। जी हां हम बात कर रहे हैं मॉडल संगीता चटर्जी की जिसे लाल चंदन तस्‍करी के आरोप में चित्‍तूर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसपर तस्‍करी गैंग का हिस्‍सा होने का भी आरोप है। पुलिस को अप्रैल 2016 से संगीता की तलाश थी। आंध्र प्रदेश पुलिस ने कोलकाता के एक अपार्टमेंट से मंगलवार देर रात उसे अरेस्‍ट किया।

मोस्‍ट वांटेड मॉडल संगीता चटर्जी लाल चंदन की तस्‍करी में गिरफ्तार

बुधवार को उसे चित्‍तनूर लाया गया। कोर्ट ने संगीता को 14 दिन की न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले संगीता के प्रेमी मार्कंडन लक्ष्‍मण की गिरफ्तारी के बाद से ही पुलिस को उनकी तलाश थी। लक्ष्‍मण ने दुनिया भर में लाल चंदन की तस्‍करी करके करोड़ों रूपये कमाये हैं। इस प्रेमी जोड़े पर 2015 में अन्‍य कई मामले दर्ज हैं। लक्ष्‍मण ने पुलिस बयान में बताया कि उसकी प्रेमिका ना सिर्फ उसके सारे काले कारोबार को जानती थी बल्कि वह सभी अपराध में शामिल भी थी। इसे भी पढ़ें- हॉट एंड बोल्‍ड सोफिया हयात ने तलवों पर बनवाया स्‍वास्‍तिक का टैटू, लोगों ने कहा- कुछ तो शर्म करो

लक्ष्‍मण ने पुलिस को बताया कि मुंबई, चेन्‍नई, बेंगलुरू और कोलकाता में स्‍मगलरों के साथ संगीता संपर्क स्‍थापित करती थी। संगीता ने तस्‍करी का नेटवर्क भारत में फैलाने के साथ कई और देशों जैसे नेपाल, चीन और जापान में भी अपनी जड़े मजबूत कर रखी थी। उसे चार केस में आरोपी बनाया गया है। मामले पर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि काफी लंबे समय से संगीता की तलाश थी। कोलकाता से उसे गिरफ्तार किया गया। काफी समय से वह पुलिस से छुपकर रह रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+