हॉट एंड बोल्‍ड सोफिया हयात ने तलवों पर बनवाया स्‍वास्‍तिक का टैटू, लोगों ने कहा- कुछ तो शर्म करो

सोफिया के इस इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट पर करीब 300 लोगों ने कमेंट किया है। ज्‍यादातर कमेंट करने वाले लोगों ने इसका विरोध किया है। कुछ लोगों ने सोफिया को कानूनी नोटिस देने की बात कही है।

मुंबई। बेहद बोल्‍ड एक्‍ट्रेस से नन बनकर सबको हैरान करने वाली सोफिया हयात ने अब कुछ ऐसा किया है जिससे वो कानूनी पचड़ों में फंस सकती है। सोफिया हयात ने अपने दोनों तलवों पर स्‍वास्‍तिक का टैटू गुदवाया है। सोफिया ने इस टैटू का फोटो अपने इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया है। सोफिया के इस इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट पर करीब 300 लोगों ने कमेंट किया है। ज्‍यादातर कमेंट करने वाले लोगों ने इसका विरोध किया है। कमेंट करने वाले लोगों में कुछ लोगों ने सोफिया को कानूनी नोटिस देने की बात कही है। आईए तस्‍वीरों में देखते हैं सोफिया हयात के इस टैटू को और जानते हैं कुछ और खास बातें-

पहले भी बनवा चुकी हैं टैटू

पहले भी बनवा चुकी हैं टैटू

सोफिया हयात इससे पहले भी तीन टैटू बनवा चुकी है। इन तीन टैटुओं में एक टैटू उनकी अंगुली पर बनी है। और एक उनकी कलाई पर। लेकिन सोफिया हयात का यह टैटू विवादों में आ गया है। विरोध में कुछ लोग कह रहे हैं कि सोफीया का देश निकाला करो।

 मुस्लिम धर्म के प्रतीक का भी एक टैटू

मुस्लिम धर्म के प्रतीक का भी एक टैटू

मॉडल और एक्‍ट्रेस सोफिया हयात ने सिर्फ स्‍वास्‍तिक का ही टैटू नहीं बनवाया है जबकि उन्‍होंने मुस्लिम धर्म के प्रतीक वाला एक टैटू घुटने के नीचे गुदवाया है। इसे भी लेकर खासा विवाद हो रहा है। मुस्‍लिम धर्म के लोगों ने उन्‍हें कानूनी कार्रवाई की धमकी दी है।

अचानक नन बन गई थी सोफिया फिर आई हॉट तस्‍वीर

अचानक नन बन गई थी सोफिया फिर आई हॉट तस्‍वीर

सोफिया ने पिछले साल मई में खुलासा किया था कि वे नन बन गई हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि वे रातोंरात नन नहीं बनी हैं, बल्कि रिलेशनशिप में प्रताड़ित होने के कारण आखिर में उन्होंने ऐसा कदम उठाया। नन बनकर सोफिया को सफेद कपड़ों में देखा गया था। लेकिन पिछले कुछ दिनों से उनका वही पुराना बोल्ड अवतार सोशल मीडिया पर दिखा।

रिमूव कराया अपना सिलिकॉन ब्रेस्ट

रिमूव कराया अपना सिलिकॉन ब्रेस्ट

सोफिया कई बार ब्रेस्ट, नाक और होठ की सर्जरी करा चुकी हैं। दो हफ्ते पहले सोफिया ने सर्जरी कराकर अपने ब्रेस्‍ट इम्‍प्‍लांट्स निकलवाए थे। सोफिया बड़े नाटकीय अंदाज में एक प्रेस कांन्‍फ्रेंस कर अपने ब्रेस्ट इंप्लांट के हिस्से को दिखाया था। उन्‍होंने कहा था कि 'ब्रेस्ट इंप्लांट एक झूठी सच्चाई थी जिसे मैं पर्दे पर दिखा रही थी। मैं अपनी ज़िंदगी दूसरों की शारीरिक इच्छाओं की पूर्ति के लिए नहीं जी सकती।'

कभी न सेक्‍स करने की बात कही थी सोफिया ने

प्रेस कांन्‍फ्रेंस में सोफिया ने कहा था कि ‘ वो सेक्स कभी नहीं करेंगी, ना ही शादी और न बच्चे पैदा करेंगी।' उन्‍होंने कहा था मैं होली मदर हूं इसलिए सभी मेरे बच्चे हैं'। साथ ही सोफिया ने ये भी कहा था, ‘मैंने जुलाई 2015 के बाद सेक्स नहीं किया क्योंकि मुझे इसकी जरूरत महसूस नहीं हुई। अगर बगैर प्यार और सम्मान के साथ या जबरन सेक्स किया जाए तो यह आत्मा को डराता है'।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+