Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Ananya Birla खूबसूरती में देती हैं मॉडलों को मात, 17 साल में खड़ी की थी करोड़ों की कंपनी, जानिए नेटवर्थ

Ananya Birla: आज सुबह से सोशल मीडिया पर केवल एक हसीना की बात हो रही है और वो है देश के शीर्ष रईसों में शुमार कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी अनन्या बिड़ला की, जिन्होंने अपनी क्लोज फ्रेंड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर को Violet Lamborghini Huracan Evo Spyder गिफ्ट की है, जिसकी कीमत करोड़ों में है।

मात्र 30 साल में बिजनेस और संगीत की दुनिया में नाम कमा चुकीं अनन्या बिड़ला अक्सर अपने लुक और ग्लैमरस अंदाज की वजह से भी सोशल मीडिया पर चर्चित रहती हैं।

Ananya Birla

17 जुलाई 1994 को मुंबई में जन्मी अनन्या ने कम उम्र में ही संगीत और उद्यमिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई हैं। मालूम हो कि अनन्या का पूरा नाम अनन्याश्री है, जो 28 साल की उम्र, में ही बिड़ला कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल हुई थीं।

अनन्या बिड़ला हैं प्लेटिनम प्रमाणधारक (Ananya Birla)

अगर बिजनेस फील्ड को छोड़ दिया जाए तो अनन्या ने संगीत की दुनिया में भी नाम कमाया है,ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र और मैनजमेंट में स्नातक करने वाली ने अनन्या बिड़ला ने 11 साल की उम्र से संतूर बजाना प्रारंभ किया था।

अंग्रेजी गाने को भारत में प्लेटिनम प्रमाण मिला (Ananya Birla)

2016 में उन्होंने "लिविन' द लाइफ" एलबम के साथ संगीत क्षेत्र में कदम रखा। उनके कई गाने जैसे "मीन्ट टू बी", "होल्ड ऑन", "सर्कल्स" और "डे गोज़ बाय" ने लोकप्रियता हासिल की। वह पहली भारतीय कलाकार हैं जिनके अंग्रेजी गाने को भारत में 'प्लेटिनम प्रमाण' मिला है। ​

"हिंदुस्तानी वे" नामक चीयर सॉन्ग प्रस्तुत किया (Ananya Birla)

अनन्या ने मशहूर संगीतकार एआर रहमान के साथ मिलकर 2021 में टोक्यो ओलंपिक के लिए "हिंदुस्तानी वे" नामक चीयर सॉन्ग भी प्रस्तुत किया था, जिसे काफी सराहा गया था।

17 साल की उम्र में 'स्वतंत्र माइक्रोफिन' की स्थापना की

अनन्या न मात्र 17 साल की उम्र में 'स्वतंत्र माइक्रोफिन' की स्थापना की, जो ग्रामीण भारत में महिलाओं को छोटे स्तर पर वित्तीय सेवाएं प्रदान करती है।

भारत की दूसरी सबसे बड़ी माइक्रोफाइनेंस संस्था है 'स्वतंत्र माइक्रोफिन'

यह कंपनी अब भारत की दूसरी सबसे बड़ी माइक्रोफाइनेंस संस्था है, जो 20 राज्यों में 1,500 से अधिक शाखाओं के माध्यम से लाखों ग्राहकों को सर्विस दे रही है। अनन्या अब फैशन बिजनेस में उतर रही हैं, इससे पहले वो 2016 में अनन्या ने 'इकाई असाई' नामक एक लक्ज़री ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म की स्थापना की, जो भारतीय शिल्पकारों को ग्लोबल मंच तक पहुंचाती है।

अनन्या के भाई हैं क्रिकेटर, रहे हैं आईपीएल का हिस्सा

अनन्या के भाई का नाम आर्यमन बिड़ला है, जो कि रणजी क्रिकेट में कई बेहतरीन पारियां खेल चुके हैं। वो राजस्थान रॉयल्स की आईपीएल टीम का भी हिस्सा रहे हैं लेकिन उन्हें खेलने का मौका मिला नहीं था।

जासूसी थ्रिलर 'श्लोक: द देसी शेरलॉक' में काम किया

अनन्या मल्टीटैलेंटड हैं, वो एक्टिंग में भी हाथ आजमा चुकी हैं। वो कुणाल कोहली निर्देशित जासूसी थ्रिलर 'श्लोक: द देसी शेरलॉक' में काम कर चुकी हैं।

मां के साथ मिलकर 'एमपावर' की सह-स्थापना की (Ananya Birla)

तो वहीं अनन्या बिड़ला ने समाजिक क्षेत्र में भी काफी काम किया है। उन्होंने अपनी मां के साथ मिलकर 'एमपावर' की सह-स्थापना की, जो कि मेंटल हेल्थ को सही रखने की राह दिखता है।

कितनी है अनन्या बिड़ला की नेटवर्थ? (Ananya Birla)

बेहद ही कम समय में बिजनेस और म्यूजिक फील्ड में नाम कमाने वाली अनन्या की अनुमानित कुल संपत्ति 1000 करोड़ रुपये से 1770 करोड़ रुपये के बीच है। लोग अब उन्हें भारत की सबसे अमीर युवा महिला के रूप में देखते हैं। वो बिजनेस के अलावा म्यूजिक एलबम से भी पैसे कमाती हैं।

बहुमुखी प्रतिभा की धनी अनन्या बिड़ला को बहुत सारे पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है, जो कि निम्मलिखित हैं (Ananya Birla)

  • ET पनाचे ट्रेंडसेटर अवार्ड 2016
  • GQ इंडिया के 50 सबसे प्रभावशाली भारतीय 2018
  • फॉर्च्यून इंडिया 40 अंडर 40 (2024)
  • भारत-यूके अचीवर्स ऑनर (2025)

DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है

अनन्या बिड़ला कौन हैं?

अनन्या बिड़ला,उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी हैं।

अनन्या बिड़ला की क्लोज फ्रेंड का नाम क्या है?

अनन्या बिड़ला की क्लोज फ्रेंड का नाम अभिनेत्री जाह्नवी कपूर है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+