Sunny Deol Net Worth: ढाई किलो के हाथ से पर्दे पर मचाया गदर, 32 साल में सनी देओल की कितनी बढ़ी नेटवर्थ? जानें
Sunny Deol Net Worth: अपने दमदार एक्टिंग और संवाद से सिल्वर स्क्रीन पर 'गदर' मचाने वाले सनी देओल इस वक्त अपनी 'जाट' फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं। फिल्म के ट्रेलर में सनी देओल अपने पुराने अंदाज में नजर आ रहे हैं इसलिए लोगों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें है।
मालूम हो कि आज रिलीज हुई 'जाट' फिल्म को सनी ने 'बैसाखी' स्पेशल कहा है। आपको बता दें कि अपने कुछ सींस की वजह से ये फिल्म काफी विवादों में भी रही है। हालांकि 23 कट लगने के बाद इसे CBFC से U/A सर्टिफिकेट मिल गया है।

सनी देओल ने खुद फिल्म का प्रमोशन जमकर किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा था कि "JAAT के लिए U/A, एक्शन से भरपूर सिनेमा के साथ मास फीस्ट का आनंद लें।"
क्या जाट मचा पाएगी गदर? (Sunny Deol)
अब फिल्म पर्दे पर धमाल मचा पाती है या नहीं ये तो देखने वाली बात होगी लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि सनी के फैंस इसे देखने के लिए बेकरार है।
फिल्म "बेताब" से अपने करियर की शुरुआत की
आपको बता दें कि 67 साल के सनी देओल ने 1983 में फिल्म "बेताब" से अपने करियर की शुरुआत की थी। ये फिल्म तो रोमांटिक थी, जिसने युवाओं को अपना मुरीद बना लिया था लेकिन इसके बाद सनी ने पर्दे पर ऐसा एक्शन दिखाया जिसे देखने के बाद लोग उनके दीवाने बन गए। लोग उन्हें बॉलीवुड का "ही-मैन" कहते हैं। उनका असली नाम अजय सिंह देओल है।
"ढाई किलो का हाथ" बना सनी का सिग्नेचर संवाद
साल 1993 में आई फिल्म "दामिनी" का हिट संवाद "ढाई किलो का हाथ" आज सनी देओल का पर्याय बन चुका है। इससे पहले उनकी फिल्में हिट तो थीं लेकिन इस संवाद ने उन्हें बच्चों से लेकर बूढ़ों तक का चहेता बना दिया। इस फिल्म में सनी लीड रोल में ना होने के बाद भी लाइमलाइट बटोर गए और यही फिल्म उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट भी साबित हुई।
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता हैं सनी देओल
घायल (1990) , दामिनी (1993), गदर: एक प्रेम कथा (2001), बॉर्डर (1997), गदर 2 (2023) उनकी मेगाहिट फिल्में हैं, जिसे लोग आज भी टीवी पर बार-बार देखते हैं। 2 बार के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता सनी देओल सुपरस्टार धर्मेंद्र के बेटे हैं, एक्टिंग का ककहरा उन्होंने अपने पिता से ही सीखा है।
सनी देओल कितने करोड़ के हैं मालिक?
वो एक लग्जरी लाइफ जीते हैं। www.caknowledge.net के मुताबिक, सनी देओल की कुल संपत्ति लगभग 130 करोड़ रुपये की है तो वहीं वो एक फिल्म के लिए वो 10-15 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं।
'बार्डर 2' और ' रामायण' फिल्म में भी नजर आएंगे
उनका अपना प्रोडक्शन हाउस है, वो ब्रांड एंडोर्समेंट से भी गाढ़ी कमाई करते हैं। उनके पास मुंबई के पास एक खूबसूरत बंगला है और वो महंगी कारों के भी शौकीन हैं। आम तौर पर फिल्मी पार्टी से दूर रहने वाले सनी एक हेल्दी लाइफ जीते हैं और वो फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। 'जाट' के बाद वो 'बार्डर 2' और ' रामायण' फिल्म में भी नजर आएंगे।
एक नजर में सनी देओल की नेथ वर्थ
- नाम सनी देओल (अजय सिंह देओल)
- नेट वर्थ (2025) $16 मिलियन भारतीय रुपए में नेट वर्थ रु. 130 करोड़
- पेशा - एक्टिंग
- मासिक आय - 1 करोड़ +
- वार्षिक आय - 12 करोड़ +
- फिल्म फीस रु- प्रति फ़िल्म 10-15 करोड़
- ब्रांड एंडोर्समेंट रु- प्रति फ़िल्म 2-3 करोड़












Click it and Unblock the Notifications