आनंद महिंद्रा ने दुबई के मंदिर में किया दर्शन, शेयर की खूबसूरत तस्वीर, उनके अनुभव के बारे में पूछ रहे यूजर्स

दिग्गज उद्योगपति आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वे अक्सर फोटो और वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन इस बीच शनिवार को काफी चर्चा में आ गए हैं।

दिग्गज उद्योगपति आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वे अक्सर फोटो और वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन इस बीच शनिवार को काफी चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने ट्विटर पर दुबई में एक मंदिर के साथ अपनी फोटो शेयर की है। जो काफी वायरल हो गई है। हजारों लोग अब तक लाइक कर चुके हैं।

आनंद महिंद्रा ने दुबई के मंदिर में किया दर्शन, शेयर की खूबसूरत तस्वीर
Photo Credit:

बता दें कि आनंद महिंद्रा ने हाल ही में दुबई में एक मंदिर का दौरा किया और ट्विटर पर अपने 9.9 मिलियन फॉलोअर्स के साथ एक तस्वीर साझा की। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि फाइनली दुबई के जेबेल अली में स्थापित श्री शिरडी साईं बाबा के मंदिर की यात्रा की। तस्वीर में आनंद महिंद्रा मंदिर के सामने खड़े हैं। इस मंदिर का हाल ही में उद्घाटन किया गया है।

ट्विटर पर इस तस्वीर को अब तक 37 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। 1300 से अधिक लोगों ने रीट्वीट किया है। कमेंट सेक्शन में कुछ इंटरनेट यूजर्स ने महिंद्रा से उनके अनुभव के बारे में पूछा, वहीं कुछ लोग इस खूबसूरत मंदिर को देखकर दंग रह गए।

एक यूजर ने लिखा कि यह वाकई बहुत खूबसूरत है, हवन करने की भी जगह है। एक तीसरे ने टिप्पणी की। बहुत अच्छा! यह आश्चर्यजनक है कि एक व्यस्त, सफल उद्यमी होने के बावजूद आपकी रुचि है और मंदिरों में जाने के लिए समय निकाल रहे हैं।

यह भी पढ़ें- UP की इस लड़की ने एक साथ बनाए 15 महान विभूतियों के चित्र, आनंद महिंद्रा ने कही ये बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+