UP की इस लड़की ने एक साथ बनाए 15 महान विभूतियों के चित्र, आनंद महिंद्रा ने कही ये बात

UP की इस लड़की ने एक साथ बनाए 15 महान विभूतियों के चित्र, आनंद महिंद्रा ने कही ये बात

Anand Mahindra: हमारे देश में टैलेंट की कोई कमी नहीं है, इस बात को एक बार फिर उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले की रहने वाली नूर जहां ने साबित कर दिखाया है। दरअसल, नूर जहां ने देश की 15 महान विभूतियों के चित्र बनाए हैं, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तहलका मच रहा है। वहीं, महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने चमत्कारी आर्टिस्ट नूर जहां का वीडियो अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है। जिसके बाद आनंद महिंद्रा एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गए हैं।

15 क्रांतिकारियों की नूर जहां ने बनाई पेटिंग

15 क्रांतिकारियों की नूर जहां ने बनाई पेटिंग

दरअसल, आनंद महिंद्रा ने इस बार जिल लड़की का वीडियो अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है, उसने एक बार में 15 भारतीय क्रांतिकारियों की पेटिंग बनाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। जिसके बाद बिजनैसमैन आनंद महिंद्रा भी इस लड़की के कायल हो गए और उसे हर संभव मदद देने की बात कही है। मीडिया रिपोर्ट्सक के मुताबिक, सबसे पहले इस वीडियो को एक यूट्यूब चैनल द्वारा शेयर किया गया था, जिसके मुताबिक पेटिंग बनाने वाली लड़की का नाम नूर जहां है, जो उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के नगला गांव की रहने वाली है।

आनंद महिंद्रा ने 27 अक्टूबर को वीडियो किया ट्वीट

आनंद महिंद्रा ने 27 अक्टूबर को वीडियो किया ट्वीट

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने नूर जहां का वीडियो 27 अक्टूबर को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से साझा किया। वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'यह कैसे मुमकिन है?? जाहिर है यह एक टैलेंटेड आर्टिस्ट है। लेकिन एक बार में 15 पोर्ट्रेट (चित्र) बनाना आर्ट से कहीं अधिक है। यह एक चमत्कार है। कोई है उसके आस-पास रहने वाला, जो उसकी इस कमाल की कामयाबी की पुष्टी कर सकता है? अगर यह सच है, तो उसे प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। मुझे खुशी होगी अगर मैं उसे कोई स्कॉलरशिप या फिर किसी अन्य प्रकार की सहायता प्रदान कर सकूं।'

गांधी से लेकर पटेल तक के बनाए चित्र

गांधी से लेकर पटेल तक के बनाए चित्र

दरअसल, इस वायरल वीडियो में नूर जहां बांस की डंडियों से एक मल्टीब्रश डिजाइन करती है। फिर एक ही साथ, एक ही समय में 15 अलग-अलग रंग के पेन से देश के महान विभूतियों के चित्र बना देती है। वीडियो में दिखने वाली लड़की ने सिर्फ एक हाथ से यह चित्र बनाए है। वीडियो के आखिर में जो बनकर आया, उसे देखकर किसी को यकीन नहीं हुआ। लड़की ने एकसाथ 15 क्रांतिकारियों की पेंटिंग बना दी।

यूजर्स दे रहे है अपनी-अपनी प्रतिक्रिया

खबर लिखे जाने तक आनंद्र महिंद्रा के इस ट्वीट पर 149.4 K से अधिक लाइक्स, 30.4 हजार रीट्वीट और वीडियो को 2.6 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसके साथ ही तमाम यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जहां कुछ यूजर्स ने लिखा कि आनंद महिंद्रा ने एक बार फिर उनका दिल जीत लिया। तो वहीं, कुछ यूजर्स ने लिखा कि भारत में टैलेंट की कोई कमी नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+