कोरोना काल में क्‍या आप भी हो गए हैं कुर्सी के गुलाम? आनंद महिंद्रा ने मीम ट्वीट कर कही ये बड़ी बात

नई दिल्‍ली। कोरोना वायरस ने लोगों के जीने का ढंग बदल दिया है। वर्क फ्रॉम होम का चलन शुरू हो चुका है और आधा से ज्‍यादा लोग घर से ही अपना काम कर रहे हैं। इसके कुछ फायदे भी हैं तो नुकसान भी। ऐसे में उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने वर्क फ्रॉम होम को लेकर एक मीम साझा किया है। इस मीम के सामने आने के बाद वर्क फ्रॉम होम को लेकर लोगों के अंदर डर भी बैठ गया है। आगे की बात करने से पहले आपको बता दें कि आनंद महिंद्रा ट्विटर समेत अन्य सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं। वे लगातार अपनी बात सोशल मीडिया के माध्यम से रखते रहते हैं और समय-समय पर उन्होंने जरूरतमंदों की मदद भी करते हैं।

कोरोना काल में क्‍या आप भी हो गए हैं कुर्सी के गुलाम? आनंद महिंद्रा ने मीम ट्वीट कर कही ये बड़ी बात

इस बार आनंद महिंद्रा ने जो मीम पोस्‍ट किया है उसमें एक कुर्सी का जिक्र करते हुए उन्‍होंने बताया कि कैसे हमारी पूरी दुनिया एक कुर्सी के आसपास सिमट कर रह गई है। आनंद महिंद्रा ने अपने पोस्ट में लिखा "कितना बुरा सपना! मैं इस तरह के भविष्य के लिए तैयार नहीं हूँ! जब मैंने अपने इस मीम को देखा तो मैं कुर्सी से कूद पड़ा। मुझे अचरज है कि मैं हर दिन कितना ज्यादा समय मोनिटर के सामने बिता रहा हूँ! मैंने शपथ लिया है कि मैं मोनिटरिंग और सिस्टम के सामने बिताये जाने वाले समय को कम करूँगा!"

पोस्ट किए गए इस मीम को साझा किए जाने के बाद से लगभग 7.5 हज़ार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और ये संख्या लगातार बढ़ रही है। लोग इस पोस्ट पर सभी प्रकार की टिप्पणियों को साझा करते हुए लिख रहे है कि वे इस पोस्ट से किस तरह जुड़े हुए हैं। दूसरों ने उन लोगों के बारे में बात की जिनके पास घर से काम करने का अवसर नहीं है। आपको बता दें कि इससे पहले भी वर्क फ्रॉम होम को लेकर एक पोस्‍ट किया था। इस पोस्‍ट में उन्‍होंने लिखा था कि मैं घर से काम करते वक्‍त शर्ट के नीचे लुंगी पहनता हूं।

आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर कहा था, 'मैं एक बात कहना चाहूंगा कि कई बार घर से वीडियो कॉल्स के दौरान मैंने शर्ट के नीचे लुंगी पहन रखी थी। मीटिंग्स के दौरान मैं कभी खड़ा नहीं हुआ, लेकिन मुझे लगता है कि इस ट्वीट के बाद मेरे सहकर्मी मीटिंग के दौरान ऐसा कुछ करने के लिए कहेंगे।' आनंद महिंद्रा अकसर सोशल मीडिया पर ऐक्टिव रहते हैं और आम लोगों के प्रयोगों की सराहना भी करते नजर आते हैं। इसके अलावा राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर भी आनंद महिंद्रा अपने ही अंदाज में ट्वीट करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+