तालिबान के खौफ से भारत आया परिवार, छोटी सी बहन ने खुशी से चूम लिया भाई का गाल, Video
नई दिल्ली, 22 अगस्त: 20 साल बाद फिर से अफगानिस्तान में बर्बरता की कहानी लिखी जा रही है। अफगान नागरिकों की जान मुश्किल में हैं। तालिबानी क्रूरता के आगे लोग अपनी जिंदगी बचाने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। ऐसे में काबुल में हुए तख्तापलट के बीच भारतीय एयरफोर्स भी लोगों को भारत लाने का काम जंगी पैमाने पर कर रही है। रविवार को वायु सेना का C-17 विमान जिसने सुबह काबुल से उड़ान भरी थी, वो गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर उतर गया है। विमान में 168 लोग सवार हैं, जिसमें 107 भारतीय नागरिक हैं। इस बीच भारत आने पर एक तस्वीर ऐसी भी सामने आई, जिसने सबको अपनी ओर आकर्षित कर लिया। तालिबान के डर से भारत आए एक परिवार की छोटी बच्ची अपने भाई को दुलार करतीं नजर आ रही हैं। (खबर के अंत में देखें वीडियो)
Recommended Video

भाई को प्यार करती नजर आई छोटी बहन
दरअसल, भारतीय वायु सेना के सी-17 विमान से काबुल से गाजियाबाद लाए गए 168 लोगों में एक बच्चा भी शामिल था। इस दौरान भारत आने पर वो अपनी मां की गोद में बैठा था और उसकी बहन उसको प्यार करतीं नजर आ रही है। जिससे साफ महसूस होता कि है उस छोटी बच्ची को भी मालूम है कि अब हम यहां आकर सुरक्षित हैं। वो खुशी के मारे अपने भाई को बार-बार गले लगा रही है। उसके गालों को चूम रही है।

बच्चे के पास नहीं था भारतीय पासपोर्ट
यह अहसास है कि मेरा परिवार और मेरा भाई अब पूरी तरह से महफूज है, जो तालिबान के आतंक से डर के साए में था। 15 सेकंड के इस वीडियो में कई भाव छिपे हुए है। प्यार, परिवार और सुरक्षा को लेकर अब यह परिवार पूरी तरह से खुश नजर आ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बच्चे के पास भारतीय पासपोर्ट नहीं था, लेकिन भारत सरकार ने उसे नहीं रोका। भारत पहुंचने के बाद बच्ची बेहद खुश नजर आ रही है और मासूम को प्यार कर रही हैं।

'तालिबान ने मेरे घर को जला दिया'
वहीं भारत पहुंची अफगानिस्तान की एक नागरिक ने बताया कि वहां रहना बहुत मुश्किल हो गया था, इसलिए मैं भारत आई हूं। मैं यहां अपनी बेटी, दामाद और उसके बच्चों के साथ आई हूं। मैं अपने घर वापस नहीं जा सकती हूं, क्योंकि तालिबान ने मेरे घर को जला दिया है। मैं भारत सरकार को धन्यवाद करती हूं। ऐसे ही अफगानिस्तान के सांसद नरेंद्र सिंह खालसा काबुल से भारत पहुंचते ही रो पड़े। उन्होंने कहा कि मुझे रोने का मन करता है। पिछले 20 सालों में जो कुछ भी बनाया गया था वह अब खत्म हो गया है। अब यह शून्य है।

107 भारतीय नागरिकों सहित कुल 168 यात्री
वहीं काबुल से आए 107 भारतीय नागरिकों सहित 168 यात्रियों को एयरपोर्ट से बाहर आने के बाद कोरोना RT-PCR टेस्ट किया गया। आपको बता दें कि अमेरिकी सेना की मदद से चलाए जा रहे इस रेस्क्यू ऑपरेशन के तहत भारत को हर रोज दो प्लाइट ऑपरेट करने की परमिशन मिली है। सी-17 के हिंडन पहुंचने से पहले सुबह 87 यात्रियों को लेकर दो प्लेन दिल्ली पहुंचे थे। एक प्लेन कतर के दोहा से तो दूसरा ताजिकिस्तान की राजधानी दुसांबे से आया था।












Click it and Unblock the Notifications