Amritpal Singh Arrest: अमृतपाल का नया ठिकाना बना असम की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल, पहले से कैद है करीबी
खालिस्तान समर्थक व 'वारिस पंजाब डे' प्रमुख अमृतपाल सिंह 18 मार्च से फरार चल रहा था। रविवार सुबह पंजाब के मोगा से गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके बाद उसे कड़ी सुरक्षा के बीच असम की डिब्रूगढ़ जेल में शिफ्ट कर दिया गया है।

Amritpal Singh Arrest: 36 दिनों से पुलिस के साथ लुकाछिपी का खेल रहे भगोड़े खालिस्तान समर्थक व 'वारिस पंजाब डे' प्रमुख अमृतपाल सिंह को आखिरकार रविवार सुबह पंजाब के मोगा से गिरफ्तार कर लिया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच असम की डिब्रूगढ़ जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। अमृतपाल सिंह 18 मार्च से फरार चल रहा था।
अधिकारियों के मुताबिक, कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह का करीबी पापलप्रीत सिंह भी डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं। उसे 11 अप्रैल को असम की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल लाया गया था। इससे पहले मार्च में, खालिस्तान समर्थक समर्थकों और अमृतपाल सिंह के सहयोगियों को पंजाब से बाहर स्थानांतरित कर दिया गया था, जब केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने संभावित जेलब्रेक और अजनाला की घटना को दोहराने पर चिंता जताई थी।
इसे भी पढ़ें- Amritpal Singh: गिरफ्तारी या सरेंडर....? अमृतपाल सिंह सबूत के तौर पर छोड़ गया है वीडियो
आईबी, रॉ करेगी अमृतपाल से पूछताछ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अधिकारी ने बताया कि खुफिया एजेंसियों को पाकिस्तान और अन्य देशों में अमृतपाल के साथ उसके जुड़ाव के बारे में बहुत सारी जानकारियां मिली हैं। ऐसे में इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी), रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) और अन्य केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की एक टीम अमृतपाल से डिब्रूगढ़ जेल में पूछताछ करेगी।
#WATCH | Assam: Khalistan supporter and 'Waris Punjab De' chief Amritpal Singh who was today arrested by Punjab police, was brought to jail in Dibrugarh. pic.twitter.com/cTGbk6oZjW
— ANI (@ANI) April 23, 2023
यह भी बताया कि पहले गिरफ्तार किए गए अमृतपाल के 9 सहयोगी भी डिब्रूगढ़ जेल में बंद थे, लेकिन अमृतपाल को उसके साथियों से दूर एक अलग सेल में रखा गया है, जो पंजाब पुलिस की कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार किए जाने के बाद उसी जेल में हैं।












Click it and Unblock the Notifications