अमरिंदर करते सोनिया गांधी का सिरदर्द
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) सोनिया गांधी सच में इन दिनों बहुत परेशान हैं अमरिंदर सिंह से। वे संसद में ना जाने के लिए नए-नए बहाने बताते हैं। कभी अपनी मां की बीमारी तो कभी अपने पौत्र का विवाह की तैयारी।
वे संसद के शीतकालीन सत्र में भी कुछेक दिन ही पहुंचे थे। हालांकि पटियाला के राज परिवार से ताल्लुक रखने वाले अमरिंदर सिंह को बार-बार कहा जाता रहा कि वे लोकसभा की कार्यवाही में भाग लें पर वे अपने हिसाब से ही आए।
हो जाते हैं गायब
अब संसद के चालू बजट सत्र में भी गायब रहते हैं अमरिंदर सिंह। वे इतने अहम सत्र में कुछेक दिन ही आए हैं सदन में। सदन में होते हैं तो भी उनकी लोकसभा की कार्यवाही में कोई दिलचस्पी नहीं रहती। कुछ देऱ सदन में ठहरने के बाद वे वहां से गायब हो जाते हैं।
हराया था जेटली को
बता दें कि बीता लोकसभा चुनाव अमरिंदर सिंह ने अमृतसर से जीता था अरुण जेटली को हराकर। हालांकि जेटली के पक्ष में सारी पंजाब सरकार जुटी हुई थी, फिर भी अमरिंदर सिंह विजयी रहे थे।
आला कमान की परवाह नहीं
जानकारों का कहना है कि अमरिंदर सिंह कांग्रेस आला कमान की परवाह नहीं करते। वे तो आला कमान से खफा हैं। वे चाहते हैं कि उन्हें पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बनाए। पर आला कमान इस तरफ नहीं सोच रही।
बाजवा से पंगा
उनका पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख प्रताप सिंह बाजवा से छत्तीस का आंकड़ा है। वे उन कार्यक्रमों में भी नहीं जाते जिनमें बाजवा मुख्यअतिथि होते हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि बाजवा का इतना बड़ा कद भी नहीं है,जितना अमरिंदर का है। पर बाजवा को सोनिया गांधी का विश्वासपात्र माना जाता है। जानकारों का कहना है कि कांग्रेस के लोकसभा में जिस तरह की कम संख्या है, उसको देखते हुए सोनिया गांधी अमरिंदर पर कोई सख्त एक्शन भी नहीं लेना चाहती।













Click it and Unblock the Notifications