स्वामी ने सोनिया गांधी के लिए खड़ी की मुश्किल जा सकती हैं जेल
लखनऊ। भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में आ गये हैं। स्वामी ने इस बार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा 15 अगस्त से पहले सोनिया गांधी का नया पता तिहाड़ जेल होगा।

स्वामी ने कहा कि कांगेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को जल्द ही तिहाड़ जेल में जगह मिल सकती है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त तक सोनिया को तिहाड़ जेल में गेस्ट हाउस मिल सकता है। हालांकि स्वामी ने इस बारे में विस्तार कुछ नहीं बताया कि वह सोनिया पर किन आरोपों के चलते तिहाड़ में जाने की बात कर रहे थे।
स्वामी मुजफ्फरनगर में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने केंद्र सरकार के कामकाज पर भी लोगों को सफाई दी। स्वामी ने कहा कि जब भी मैं कहीं का दौरा करता हूं तो लोग ये सोचकर दुखी होते हैं कि जो हम उम्मीद करते थे, उस तेजी से कुछ नहीं हो रहा है।
सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कहा कि अगले माह अप्रैल में बंगलूरू में होने वाली भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक में इस सवाल को पार्टी के सामने उठाऊंगा। मैं सरकार से मांग करुंगा कि वह अपने कामों का लेखा-जोखा लोगों को दे जिससे कि लोगों के बीच फैले भ्रम को कम किया जा सके। भाजपा नेता ने काले धन पर कहा कि विदेश में जमा ब्लैक मनी को वापस लाया जा सकता है। इस रास्ते में बाधा क्या हैं वो सभी मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिख कर बताई है।












Click it and Unblock the Notifications