अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर शेयर की अपनी 'बिकिनी फोटो', लिखा फनी कैप्शन
नई
Recommended Video

ट्वीट और ब्लॉग से बटोर रहे सुर्खियां
दरअसल, देशव्यापी लॉकडाउन के चलते इन दिनों अमिताभ बच्चन अपना पूरा समय घर पर बिता रहे हैं। इस दौरान वह ट्वीट और ब्लॉग के माध्यम से खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसी बीच अमिताभ बच्चन को अब इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोअर्स और लाइक की चिंता भी सताने लगी है। एक्टर ने अपने इंस्टा पर एक तस्वीर शेयर की है जिसके साथ उन्होंने फॉलोअर्स ना बढ़ने की चिंता भी जाहिर की है।
View this post on InstagramA post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on
लॉकडाउन में शेयर की ये तस्वीर
अमिताभ बच्चन की यह तस्वीर 37 साल पुरानी है, जिसमें वह केवल अंडर गार्मेंट्स पहले नजर आ रहे हैं। फोटो शेयर कर उन्होंने लिखा, 'किसी ने मुझे यह बताया कि मेरे इंस्टाग्राम पर ज्यादा फॉलोअर्स क्यों नहीं बढ़ रहे हैं। जवान लोगों की तरह. उन्होंने कहा था, क्योंकि आप बिकिनी में फोटो शेयर नहीं करते।' उन्होंने आगे लिखा, अचानक से ये तस्वीर निकलकर आई है हालांकि यह पूरी तरह बिकिनी नहीं है, यह 'भरा हुआ किनी' ज्यादा लगता है।

फोटो के साथ लिखा ये फनी कमेंट
फोटो के बारे में आगे बताते हुए अमिताभ बच्चन लिखते हैं कि यह तस्वीर फिल्म 'महान' से है, ट्रिपल रोल और आज इसकी रिलीज के 37 साल हो गए हैं। अमिताभ बच्चन की इस पोस्ट पर लोगों ने खूब कमेंट भी किया है। ऐसा नहीं है कि इंस्टा अमिताभ बच्चन के फॉलोअर्स कम हों, इस समय उनके 15.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। अमिताभ बच्चन के काम की बात करें तो वह लॉकडाउन के बाद 4 फिल्मों से धमाल मचाने वाले हैं।
यह












Click it and Unblock the Notifications