इरफान खान की मौत से सदमे में बॉलीवुड, सोशल मीडिया पर लोग ऐसे कर रहे याद
नई दिल्ली। मशहूर अभिनेता इरफान खान का आज मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया है। इरफान 54 साल के थे। इरफान को कैंसर था और बीते काफी समय से वो बीमार थे। इरफान ने कई शानदार फिल्मों में काम किया और उनकी गिनती इस समय के बेहतरीन एक्टरों में होती है। उनकी मौत के बाद बॉलीवुड जगत के साथ-साथ आम लोगों में भी दुख है। ट्विटर, फेसबुक पर लोग अपने दुख का इजहार कर रहे हैं।

Recommended Video
इरफान ने बुधवार की सुबह 11 बजे के करीब मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में आखिरी सांस ली। मंगलवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्हें आईसीयू में रखा गया था। इरफान के आधिकारिक प्रवक्ता ने जानकारी दी थी कि उनकी हालात स्थिर है और उन्हें कोलोन इन्फेक्शन के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। देर रात ये भी दावा किया गया था कि अब उनकी तबीयत में सुधार है लेकिन आज सुबह उनकी मौत की जानकारी दी गई। इरफान खान की मौत की जानकारी देते हुए परिवार की ओर से आधिकारिक बयान जारी किया गया है, जो काफी भावुक कर देने वाला है।
इरफान खान के बारे में सबसे पहले फिल्म डायरेक्टर सुजीत सरकार ने ट्वीट करके लिखा कि मेरे प्यारे दोस्त इरफान, आपने बहुत ताकत के साथ लड़े। मुझे आप पर हमेशा गर्व रहेगा। रवीना टंडन, अमिताभ बच्चन, कंगना उर्मिला और तमाम दूसरे बॉलीवुड सितारों ने उन्हें याद किया है। इरफान खान के निधन के बाद अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, परेश रावल समेत बॉलीवुड के दिग्गजों ने श्रद्धांजलि दी। वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत अन्य नेताओं ने भी उन्हें नमन किया। दो साल पहले मार्च 2018 में इरफान को न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर नामक बीमारी का पता चला था। जिसके बाद उनका इलाज चल रहा था।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications