अमिताभ ने जन्मदिन में केक काटने पर पूछे सवाल, यूजर्स ने उनकी तस्वीर से ही कर दिया ट्रोल

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अक्सर सोशल मीडिया के जरिये अपने खयाल फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं, लेकिन हाल ही में उनके खयाल उन्हीं पर उल्टे पड़ गए। बिग ने ट्विटर पर जन्मदिन में केक काटने की प्रथा पर सवाल उठाए थे, जिसपर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया।

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अक्सर सोशल मीडिया के जरिये अपने खयाल फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं, लेकिन हाल ही में उनके खयाल उन्हीं पर उल्टे पड़ गए। बिग ने ट्विटर पर जन्मदिन में केक काटने की प्रथा पर सवाल उठाए थे, जिसपर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया। उन्होंने लिखा, 'अंग्रेज हैप्पी बर्थडे की प्रथा छोड़ गए और हम अभी भी उसके गुलाम हैं। ये केक क्यूं?' इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें उनकी केक काटते हुए फोटो दिखाकर पूछा कि यो दोगलापन क्यों?

Amitabh Bachchan

ट्विटर पर सबसे एक्टिव बॉलीवुड सेलेब्रिटी अमिताभ बच्चन हाल ही में ट्रोल हो गए। अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर केक काटने को पश्चिमी सभ्यता बताते हुए सवाल खड़े किए थे। उनका कहना था कि जन्मदिन पर केक काटने और कैंडल फूंकने की प्रथा अंग्रेजों की है। भारत में इस मौके पर दीप जलाए जाते हैं।

अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर लिखा, 'अंग्रेज हैप्पी बर्थडे की प्रथा छोड़ गए और हम अभी भी उसके गुलाम हैं! ये केक क्यों? ये कैंडल क्यों? ये फूंक कर बुझाना क्यों? हमारी सभ्यता में जीप प्रज्वलित करते हैं। ये उसे फूंक कर बुझाने को कहते हैं। और ये गाना क्यूं! ये गाइए: वर्ष नव, हर्ष नव।'

बस इसके बाद तो सोशल मीडिया यूजर्स ने खोज-खोज कर उनकी केक काटते हुए फोटो ढूंढ निकाली और उनसे पूछने लगे कि 'बच्चन साहब, ये दोगलापन आखिर क्यों?'

ये भी पढ़ें: ट्रोल्स ने अभिषेक बच्चन को कहा 'यूजलेस एक्टर', इंटरनेट पर दिल जीत रहा है उनका जवाब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+