ट्रोल्स ने अभिषेक बच्चन को कहा 'यूजलेस एक्टर', इंटरनेट पर दिल जीत रहा है उनका जवाब

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई बार ट्रोलर्स को सबक सिखाया और अब एक बार फिर उन्होंने एक ट्रोल को ऐसा जवाब दिया है, जो सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है।

Abhishek Bachchan

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई बार ट्रोलर्स को सबक सिखाया और अब एक बार फिर उन्होंने एक ट्रोल को ऐसा जवाब दिया है, जो सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है। हाल ही में हुए आईपीएल 11 के एलिमिनेटर मैच के कारण अभिषेक बच्चन को बेवजह ट्रोल किया गया, लेकिन अभिषेक भी कोई चुप बैठने वालों में से नहीं हैं, उन्होंने इस ट्रोलर को शानदार जवाब दिया।

ट्विटर पर बेवजह ट्रोल हुए अभिषेक

ट्विटर पर बेवजह ट्रोल हुए अभिषेक

हाल ही में राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 11 का एलिमिनेटर मैच खेला गया। इस मैच में राजस्थान को कोलकाता के हाथों करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। इस मैच में स्टुअर्ट बिन्नी बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए तो फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक फैन ने स्टुअर्ट बिन्नी की तुलना बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन से कर दी और फिर दोनों की पत्नियों के बारे में भी अनाप-शनाप लिखा।

ट्रोलर ने लिखा, 'यूजलेस हैं अभिषेक बच्चन'

ट्रोलर ने लिखा, 'यूजलेस हैं अभिषेक बच्चन'

फर्जी नाम से ट्विटर अकाउंट चला रहे इस यूजर ने अभिषेक बच्चन, स्टुअर्ट बिन्नी और उनकी पत्नी मयंती लैंगर को टैग कर लिखा, 'स्टुअर्ट बिन्नी बॉलीवुड के अभिषेक बच्चन की कॉपी है। दोनों को सुंदर पत्नियां बिना डिजर्व किए मिलीं। दोनों फिल्म/क्रिकेट में अपने पिता की वजह से आए और दोनों ही किसी काम के नहीं हैं। अगर आप सहमत हैं तो रिट्वीट करें।' इस यूजर को लगा होगा कि वो ऐसा कह कर बच जाएगा, लेकिन अभिषेक बच्चन ने उसे एकदम सही सबक सिखाया। अभिषेक बच्चन ने लिखा कि मेरी राह चलकर तो देखो।

अभिषेक बच्चन ने दिया मुंहतोड़ जवाब

अभिषेक बच्चन ने दिया मुंहतोड़ जवाब

अभिषेक ने लिखा, 'भाई मेरी राह चलकर तो देखो। अगर तुम 10 कदम भी चल पाए तो मैं खुश हो जाउंगा। तुम्हारे ट्वीट को देखकर लगता नहीं है कि तुम ज्यादा दूर चल पाओगे। अपना समय खुद को बेहतर बानने में लगाओ, दूसरों की परवाह मत करो। भगवान जानता है, हम सभी की राहें अलग हैं। जल्द ठीक हो जाओ।' अभिषेक बच्चन के इस ट्वीट को स्टुअर्ट बिन्नी की पत्नी और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट मयंती लैंगर ने भी रिट्वीट किया।

फिर माफी मांगने लगा यूजर

फिर माफी मांगने लगा यूजर

अभिषेक का मुंहतोड़ जवाब देख ट्विटर यूजर उनसे माफी मांगने लग गया और कहने लगा कि वो तो केवल मजाक कर रहा था।

Twitter

ये भी पढ़ें: फेमिनिज्म पर गलत बयान दे फंसीं करीना कपूर खान, ट्विटर यूजर्स ने सिखाई सही परीभाषा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+