Amit Shah Tiranga Yatra: ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में गृहमंत्री अमित शाह तिरंगा यात्रा में हुए शामिल

Amit Shah Tiranga Yatra: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को अहमदाबाद में तिरंगा यात्रा की अगुवआई की। ऑपरेशन सिंदूर और भारतीय सेनाओं के सम्मान में बीजेपी की ओर से देश भर में तिरंगा यात्रा (Tiranga Yatra) निकाली जा रही है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और सांसदों के साथ पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी भी देश के अलग-अलग हिस्सों में यह यात्रा निकाल रहे हैं। गृहमंत्री (Amit Shah) ने यात्रा के दौरान भारतीय सेना और सशस्त्र बलों के शौर्य की तारीफ करते हुए कहा कि भारतीय सेना ने अद्भुत वीरता और पराक्रम का परिचय दिया है।

BJP देश भर में निकाल रही है Tiranga Yatra

ऑपरेशन सिंदूर के बारे में देशवासियों को बताने और भारतीय सेना के सम्मान में देश के अलग-अलग हिस्सों में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। रविवार को गृहमंत्री अमित शाह अहमदाबाद की तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में भी बीजेपी की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई है। उत्तराखंड के हलद्वानी में तिरंगा यात्रा में प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए। अब तक जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, यूपी बिहार समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में तिरंगा यात्रा निकाली गई है। इसमें बड़ी संख्या में आम लोग भी शामिल हो रहे हैं।

Amit Shah Tiranga Yatra

यह भी पढ़ें: Brahmos Missile ऑपरेशन सिंदूर में बनी भारत का रक्षा कवच, पाकिस्तान को तबाह करने वाली मिसाइल है कितनी महंगी?

ऑपरेशन सिंदूर की ये है पूरी टाइमलाइन

- 22 अप्रैल को पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले से पूरा देश दुख और सदमे में था।

- पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए 6-7 मई की रात को भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था।

- भारतीय सेना ने 6 और 7 मई की दरमियानी रात को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था और पाकिस्तान स्थित आतंकी कैंपों को निशाना बनाया।

- इस ऑपरेशन के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान में स्थित कई आतंकी ठिकानों जैसे कि मुरीदके, बहावलपुर वगैरह को निशाना बनाया था।

- लगभग 23 मिनट तक चले इस ऑपरेशन में पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया गया। इसमें जैश का हेडक्वार्टर और लश्कर-ए-तैयबा का हेडक्वार्टर भी शामिल है।

- इस हमले में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए और उनकी संपत्तियों और आतंकी कैंपों को भारी नुकसान पहुंचा है।

- भारत की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने शुरू किया हमलों का दौर। भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देते हुए उनके कई एयर बेस को तबाह कर दिया।

- इसके बाद 10 मई को दोनों देशों के बीच सीजफायर हो गया।

यह भी पढ़ें: केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री के नेतृत्व में गोरखपुर में निकली भव्य ' तिरंगा यात्रा ', देखें तस्वीरें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+