केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री के नेतृत्व में गोरखपुर में निकली भव्य ' तिरंगा यात्रा ', देखें तस्वीरें
Tiranga Yatra Latest News Gorakhpur Uttar Pradesh: भारतीय जनता पार्टी इन दिनों जगह - जगह तिरंगा यात्रा निकाल रही है। इसी क्रम में गोरखपुर में केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान के नेतृत्व में 'तिरंगा यात्रा' निकाली गई। जिसमें भारी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान सभी जन प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने कहा कि "हमारी सेना ने जो साहस और शौर्य दिखाया है उसके लिए हम सभी सेना के प्रति आभार व्यक्त करने हैं। नमन करते हैं। ऑपरेशन सिंदूर ने जिस तरह दुश्मनों के घर में घुसकर बहनों के सिंदूर कीमत चुकाई है वह तारीफ के काबिल है।"

उन्होंने कहा कि "ऑपरेशन सिंदूर" की ऐतिहासिक सफलता और माँ भारती के वीर सपूतों के अद्वितीय शौर्य को नमन करते हुए, शनिवार को जनपद गोरखपुर में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।" इस दौरान देशभक्ति के गगनभेदी नारों, तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रभक्ति की प्रबल भावना से ओतप्रोत जनसैलाब गोरखपुर की धरती पर देश की एकता, अखंडता और आत्मगौरव का जीवंत प्रतीक बनकर उमड़ा। यह दृश्य न केवल शौर्य का उत्सव था, बल्कि राष्ट्रप्रेम की वो चिंगारी भी थी जो हर हृदय में आज फिर से प्रज्वलित हो उठी।

यात्रा पंडित दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गेट से शुरू होकर पैडलेगंज चौराहा पर समाप्त हुई। देश के वीर जवानों के साहस को समर्पित इस यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, डॉ. विमलेश पासवान ( विधायक बांसगाँव), फतेह बहादुर सिंह ( विधायक कैंपियरगंज), महेंद्र पाल सिंह( विधायक पिपराइच), प्रदीप शुक्ल ( विधायक सहजनवा), युधिष्ठिर सिंह (पूर्व जिलाध्यक्ष) के साथ-साथ भारी संख्या में जनसैलाब मौजूद रहे।













Click it and Unblock the Notifications