India Pakistan: कब तक रहेगा भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर? भारतीय सेना का जवाब पाक आर्मी के उड़ा देगा होश
India Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के बाद से तनाव अपने चरम पर है। हालांकि, दोनों ही देशों ने सीजफायर (India-Pakistan Ceasefire) के लिए सहमति दे दी है। सीजफायर की स्थिति और यह कब तक जारी रहेगा, इसे लेकर भारतीय सेना ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में सब कुछ स्पष्ट कर दिया है। भारतीय सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि दोनों देशों के बीच अनिश्चितकाल तक के लिए सीजफायर जारी रहेगा। हालांकि, सेना ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि भारतीय सेना हर तरह की चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है।
India Pakistan Ceasefire
भारतीय सेना (Indian Army) ने यह साफ कर दिया है कि 18 मई को डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMO) लेवल की कोई वार्ता निर्धारित नहीं है। सेना ने कहा, '12 मई को दोनों देशों के डीजीएमओ की बातचीत हुई थी। इस वार्ता में दोनों देशों के बीच सीजफायर को लेकर सहमति बनी थी। सीजफायर की समाप्ति के लिए कोई तिथि निर्धारित नहीं की गई है। जहां तक सीजफायर के एक्सपायरी डेट की बात है, इसके लिए कोई तारीख निर्धारित नहीं की गई है। इसका मतलब है कि यह अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा।'

यह भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर पर घमासान! राहुल गांधी के आरोपों पर सेना ने किया साफ, 'पाक को पहले नहीं, बाद में दी गई जानकारी'
भारत के सख्त रुख ने उड़ाए पाकिस्तान के होश
बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने भारत के नागरिक विमानों और शहरों समेत गुरुद्वारों को निशाना बनाने की कोशिश की थी। भारत के सटीक एयर डिफेंस ने पाकिस्तान की हर नापाक चाल को नाकाम कर दिया है। भारत सरकार का सख्त रुख देखकर पाकिस्तान की दुनिया भर में किरकिरी हो रही है। पहले कुछ दिनों तक ऑपरेशन सिंदूर को झुठलाने की कोशिश करने के बाद पाकिस्तान ने भारी नुकसान की बात स्वीकार की है।
यहां तक कि अपने सभी राज्यों और पीओके से नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट भेजने का निर्देश भी दिया है। पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी स्पष्ट कर दिया है कि भारत का हर नागरिक भारतीय सेना के साथ है। भारत किसी भी तरह की हिंसा और आक्रामकता का उसी तेवर में जवाब देगा।
यह भी पढ़ें: India Pakistan: पाकिस्तानी पीएम ने भारत को माना एशिया का बॉस, देखते रह गए असीम मुनीर, क्या है मामला?












Click it and Unblock the Notifications