पीएम मोदी के संग इस अंदाज में दिखे अमिर-शाहरुख, सितारों में सेल्फी लेने की लगी होड़

नई दिल्ली। महात्मा गांधी की 150वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम का लोक कल्याण मार्ग स्थित पीएम आवास पर आयोजन हुआ। इस आयोजन में बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं। प्रधानमंत्री ने बॉलीवुड इंडस्ट्री से खुलकर बातचीत की। इस दौरान बॉलीवुड के कई दिग्गज हस्तियों ने भी अपने मत रखे। इस कार्यक्रम में आमिर खान और शाहरुख खान मुख्य आकर्षण रहे हैं। सोशल मीडिया पर शाहरुख ने आमिर और पीएम मोदी के साथ सेल्फी शेयर की हैं।

Recommended Video

    PM Modi ने Shahrukh Khan, Amir Khan समेत तमाम Bollywood Stars से क्यों की मुलाकात ? | वनइंडिया हिंदी
    शाहरुख ने पीएम मोदी को कहा थैंक्यू

    शाहरुख ने पीएम मोदी को कहा थैंक्यू

    शाहरुख खान और आमिर खान भी पीएम मोदी के साथ सेल्फी शेयर करते नजर आए। इस मौके पर शाहरुख खान ने एक ट्वीट शेयर किया है। इस तस्वीर में आमिर खान और शाहरुख खान पीएम मोदी के साथ नजर आ रहे हैं। शाहरुख ने अपने ट्वीट में लिखा कि धन्यवाद नरेंद्र मोदी हमें होस्ट करने के लिए और चेंज विदिन के मंच से एक ओपन डिस्कशन के लिए जिसके सहारे इस पर भी चर्चा हुई कि कैसे आर्टिस्ट्स महात्मा गांधी के मेसेज को दुनिया में फैलाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

    एक्ट्रेस ने पीएम के साथ जमकर खींची फोटो

    एक्ट्रेस ने पीएम के साथ जमकर खींची फोटो

    इस आयोजन की एक और भी फोटो वायरल हो रही है। इस फोटो में बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस पीएम मोदी के साथ सेल्फी लेती दिख रही हैं। एकता कपूर, जैकलीन फर्नांडीज, अश्विनी अय्यर तिवारी, कंगना रनौत जैसे सितारे भी पीएम मोदी के साथ सेल्फी को लेकर काफी उत्साहित दिखे। इसके अलावा आमिर खान ने कहा, 'बापू के आदर्शों को लोकप्रिय बनाने की सोच रखने पर मैं पीएम मोदी की सराहना करना चाहता हूं। रचनात्मक लोगों के रूप में बहुत कुछ है, जो हम कर सकते हैं।मैं पीएम को आश्वस्त करता हूं कि हम इस पर ज्यादा फोकस करेंगे।

    शाहरुख, आमिर के अलावा भी पहुंचे कई सितारे

    शाहरुख, आमिर के अलावा भी पहुंचे कई सितारे

    आयोजन के खत्म होने के बाद कई एक्टर और एक्ट्रेस एक के बाद एक पीएम के साथ सेल्फी लेते दिखे। इसके बाद इन हस्तियों ने अपनी ये सेल्फी अपनी सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कीं। इसके अलावा आमिर खान ने कहा, 'बापू के आदर्शों को लोकप्रिय बनाने की सोच रखने पर मैं पीएम मोदी की सराहना करना चाहता हूं. रचनात्मक लोगों के रूप में बहुत कुछ है, जो हम कर सकते हैं। मैं पीएम को आश्वस्त करता हूं कि हम इस पर ज्यादा फोकस करेंगे।

    महाराष्ट्र चुनाव: रैली के दौरान बेहोश होकर मंच पर गिरीं पंकजा मुंडे

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+