महाराष्ट्र चुनाव: रैली के दौरान बेहोश होकर मंच पर गिरीं पंकजा मुंडे

बीड। महाराष्ट्र की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री पंकजा मुंडे शनिवार को बीड जिले के परली में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मंच पर बेहोश हो गईं। बीजेपी के एक प्रवक्ता ने बताया कि उन्हें नजदीक के अस्पताल ले जाया गया और जहां उनकी स्थिति बेहतर हुई है। दरअसल शनिवार को एक के बाद पांच रैलियों को पंकजा मुड़े ने संबोधित किया था। ऐसा माना जा रहा है कि, थकान के चलते वे बेहोश हो गईं।

Pankaja Munde fainted while addressing a campaign rally at Parli in Beed

परली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रही पंकजा अपने चचेरे भाई और एनसीपी नेता धनंजय मुंडे को चुनौती दे रही हैं। प्रचार अभियान के अंतिम दिन शहर में अपनी पांचवीं रैली को संबोधित करते हुए वह बोलते समय बेहोश होकर गिर गयी। बीजेपी कार्यकर्ताओं और उनकी बहन और बीड के सांसद प्रीतम मुंडे उनकी मदद को भागे। बीजेपी प्रवक्ता केशव उपाध्याय ने बताया कि मुंडे के व्यस्त चुनाव प्रचार कार्यक्रम के कारण उनकी सेहत पर असर पड़ा होगा।

प्रवक्ता ने बताया कि उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया और वो ठीक हैं। महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी और शिवसेना गठबंधन का मुकाबला कांग्रेस और एनसीपी गठबंधन से है। बीजेपी जहां 163 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं शिवसेना 124 सीटों पर मैदान में है। 2014 लोकसभा चुनाव की बात करें तो दोनों भगवा दल अलग होकर चुनाव मैदान में उतरे थे। बीजेपी को 122 और शिवसेना को 63 सीटें मिली थीं। इसके बाद दोनों ने मिलकर सरकार बनाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+