हाजी अली दरगाह में तृप्ति देसाई ने टेका मत्था, मचा बवाल
मुंबई। भूमाता रागिनी ब्रिगेड की प्रमुख तृप्ति देसाई आज आखिरकार सुबह 6 बजे हाजी अली दरगाह के अंदर पहुंची और माथा टेका। उन्होंने कड़ी सुरक्षा के बीच दरगाह के दर्शन किये और उन्हें वहीं तक जाने की परमिशन दी गई जहां तक महिलाएं दर्शन कर सकती थी। उन्हें दरगाह के आंतरिक हिस्से में स्थित पवित्र स्थान पर नहीं जाने दिया गया।
हालांकि तृप्ति ने दर्शन तो कर लिया है लेकिन उनके अंदर जाने से स्थानीय लोग भड़क गये हैं जिसके बाद उनके और तृप्ति के बीच झड़प हो गई है। बवाल को देखते हुए दरगाह को आज दिनभर के लिए बंद कर दिया गया है।
हालांकि इसके बाद तृप्ति देसाई मीडिया से मुखातिब हुईं और उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करती हूं कि बाकी महिलाओं को भी दरगाह में जाने की इजाजत मिलेगी और एक दिन ऐसा होकर रहेगा।
Activist Trupti Desai leaves after praying at Haji Ali Dargah in Mumbai pic.twitter.com/Verg3dQJqU
— ANI (@ANI_news) 12 May 2016
At Haji Ali Dargah I prayed that women must be allowed to enter inner sanctum like they did before '11: Trupti Desai pic.twitter.com/DtYASmBtDu
— ANI (@ANI_news) 12 May 2016













Click it and Unblock the Notifications