तृप्ति के हाजी अली दरगाह जाने पर बवाल, देसाई ने की तीनों खानों से अपील

मुंबई। शनि शिंगणापुर मंदिर की पूजा पर अपनी जीत के बाद आज भूमाता ब्रिगेड की तृप्ति देसाई मुंबई के हाजी अली दरगाह में जाने का फैसला किया है, जिसका विरोध शुरू हो गया। यही नहीं देसाई ने आरएसएस प्रुमख मोहन भागवत को भी खत लिखा है और उनसे संघ में महिलाओं को पुरूषों के बराबर दर्जा देने की मांग की है।

आपको बता दें कि मुंबई के हाजी अली दरगाह के अंदर वाले हिस्से में महिलाओं का जाना वर्जित माना जाता है इसलिए ही इसे कुप्रथा मानने वाली तृप्ति देसाई आज हाजी अली जाना चाहती है और इस प्रथा को समाप्त करना चाहती हैं।

उनकी मांग है कि दरगाह में महिलाओं को अंदर जाने से ना रोका जाये जिसकी वजह से वहां काफी तनाव पैदा हो गया है इसलिए हाजी अली दरगाह के आस-पास कड़ी सुरक्षा का बंदोबस्त किया गया है, पुलिस का बड़ा दल हालात को संभालने के लिए वहां इस समय मौजूद है।

यही नहीं तृप्ति ने फिल्म स्टार्स सलमान, शाहरुख और आमिर खान से अपील की है कि वो लोग हाजी अली में महिलाओं की एंट्री पर अपना नजरिया साफ करें। उन्होंने कहा कि इन तीनों खानों के चाहने वाले बहुत ज्यादा है ऐसे में अगर वो अपना नजरिया साफ करते हैं तो इससे काफी फर्क पड़ेगा।

तृप्ति की इस बात का विरोध शिवसेना के नेता और एमआईएम के नेता हाजी रफत हुसैन कर रहे है, उन्होंने धमकी दी है कि अगर तृप्ति ने ऐसा कुछ किया तो ये उनके लिए अच्छा नहीं होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+